मैथन में 223 मेगावाट के फ्लोटिंग सोलर प्लांट जल्द शुरु होगा : चेयरमैन
डीवीसी के चेयरमैन राजेश पांडे ने मैथन में सोलर प्लांट और पर्यटन विकास पर बातचीत की। उन्होंने बताया कि मैथन में 223 मेगावाट के फ्लोटिंग सोलर प्लांट का काम जल्द शुरू होगा। डीवीसी नए थर्मल प्लांट का निर्माण कर रहा है। मैथन को और विकसित किया जाएगा ताकि पर्यटक यहां आनंद उठा सकें।

डीवीसी के चेयरमैन राजेश पांडे ने शनिवार की शाम को मैथन स्थित मजूमदार निवास में पत्रकारों से बातचीत की। उन्होंने कहा कि डीवीसी हरित ऊर्जा के क्षेत्र में काफी तेजी से काम कर रहा है। इसके तहत पंचेत में सोलर प्लांट लगाए जा रहे हैं। मैथन सहित अन्य स्थानों पर भी सोलर प्लांट स्थापित किए जाएंगे। बताया कि मैथन में 223 मेगावाट के फ्लोटिंग सोलर प्लांट (तैरता हुआ सौर संयंत्र) का काम जल्द ही शुरु कर दिया जाएगा। इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
थर्मल प्लांट निर्माण
कहा कि डीवीसी दुर्गापुर,चंद्रपुरा और रघुनाथपुर सहित अन्य जगहों पर नए थर्मल प्लांटों का निर्माण कर रहा है। इन परियोजनाओं में फंड कोई बाधा नहीं है। सभी प्लांट समय पर बनकर तैयार हो जाएंगे। डीवीसी में नियुक्तियों के सवाल पर अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार समय-समय पर बहालियां की जाती है। विस्थापितों के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि विस्थापन की समस्या हर जगह होती है। समय-समय पर उनकी बातें सुनकर समाधान निकाला जाता है। बताया कि बिजली उत्पादन, वितरण और प्रबंधन को लेकर अधिकारियों के साथ बैठक की गई है।
पर्यTourism विकास
डीवीसी को आगे विकसित करने और देश में ऊर्जा के क्षेत्र को और बेहतर बनाने के लिए कार्य योजना बनाई जा रही है। उन्होंने कहा कि मैथन में पर्यटकों के लिए अपार संभावना है। मैथन को और विकसित किया जाएगा ताकि पर्यटनक यहां आकर आनंद उठा सके। मैथन डैम को और भी बेहतर बनाया जाएगा ताकि पर्यटक यहां आकर एक अलग ढंग का आनंद उठाएं। उन्होंने मैथन डैम की खुबसूरती और अच्छा बनाने को कहा। ताकि यहां पर्यटक आएं तो एक अलग अनुभुती लेकर जाएं। उन्हें किसी प्रकार का दिक्कत न हो। इसका भी ध्यान रखा जाऐगा। इससे पूर्व उन्होंने मैथन डैम स्थित यॉच क्लब का उद्घाटन किया और इसे पर्यटन के लिहाज से एक बेहतरीन पहल बताया। उन्होंने डीवीसी अधिकारियों के साथ कई दौर में बैठकें कीं और मैथन सहित अन्य परियोजनाओं की वस्तुस्थिति का जायजा लिया। प्रेस वार्ता में परियोजना प्रमुख सुवीर कुमार साहा, उप महाप्रबंधक सुखमय नायक, सीएसआर प्रबंधक कौशलेंद्र कुमार, जनसंपर्क अधिकारी रवि कुमार सिन्हा मौजूद थे।


