डूसू ने ‘शक्ति वंदन 4.0’ के जरिए छात्राओं को किया सम्मानित
नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के नेतृत्व वाले दिल्ली

नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के नेतृत्व वाले दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (डूसू) की ओर से नवरात्रि के अवसर पर ‘शक्ति वंदन 4.0’ का आयोजन किया जा रहा है। इसके तहत एनसीसी, खेल, अकादमिक सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को उनकी उपलब्धियों के आधार पर सम्मानित किया जा रहा है।
छात्राओं की उपलब्धियों का सम्मान
इस पहल के तहत नवरात्रि के नौ दिनों में प्रतिदिन एक छात्रा को अध्यक्ष, एक को सचिव और एक को सह-सचिव का दायित्व सौंपा जा रहा है। इसका उद्देश्य छात्राओं को नेतृत्व के अवसर प्रदान करना और छात्र राजनीति में उनकी भागीदारी को प्रोत्साहित करना है।
नेतृत्व और भागीदारी को बढ़ावा
डूसू अध्यक्ष यश डबास ने कहा कि नवरात्रि नारी शक्ति के सम्मान और सामर्थ्य का उत्सव है। ‘शक्ति वंदन 4.0’ केवल आयोजन नहीं, बल्कि छात्राओं के सम्मान, स्वाभिमान और नेतृत्व क्षमता को बढ़ावा देने का प्रयास है। उन्होंने कहा कि पंजीकरण फॉर्म के माध्यम से छात्राओं की उपलब्धियों और योगदान का आकलन कर विभिन्न क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन करने वाली प्रतिभागियों का चयन किया गया है।
डबास ने कहा कि विश्वविद्यालय में छात्राओं को अपनी प्रतिभा दिखाने और नेतृत्व करने के समान अवसर मिलने चाहिए। इस पहल के माध्यम से छात्राओं को प्रोत्साहित करने के साथ भारतीय सांस्कृतिक मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है।

