सरकारी मेडिकल कॉलेजों में डॉक्टरों की कमी : दुष्यंत चौटाला

हिन्दुस्तान, फरीदाबाद
Follow us on Google News
share

फरीदाबाद में पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने सरकारी मेडिकल कॉलेजों में डॉक्टरों के पद खाली होने पर चिंता जताई। उनका कहना है कि इससे मरीजों का इलाज और मेडिकल विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। उन्होंने सरकार से रिक्त पदों को भरने की मांग की।

सरकारी मेडिकल कॉलेजों में डॉक्टरों की कमी : दुष्यंत चौटाला

फरीदाबाद, सरसमल। पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने रविवार को फरीदाबाद में सरकारी मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में डॉक्टरों के पद खाली होने का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि इससे मरीजों के इलाज और मेडिकल विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। उन्होंने सरकार से रिक्त पद भरने की मांग की। पूर्व उपमुख्यमंत्री जनसंपर्क अभियान में बोल रहे थे। दुष्यंत चौटाला ने कहा कि मेडिकल कॉलेजों में पढ़ाने और ओपीडी चलाने के लिए करीब 3500 पद हैं, जिनमें से 2500 से अधिक खाली होने का दावा किया। उन्होंने कहा कि मेडिकल ऑफिसर और सहायक स्टाफ के पद भी खाली हैं। हालांकि, राज्य सरकार ने सितंबर में 430 मेडिकल ऑफिसरों की भर्ती पूरी कर नियुक्ति पत्र जारी करने की जानकारी दी है।

डॉक्टरों की भर्ती की प्रक्रिया

उन्होंने कहा कि केवल मेडिकल कॉलेज की इमारतें बनाने से स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर नहीं होंगी। अस्पतालों में डॉक्टर, नर्स और अन्य कर्मचारियों की नियुक्ति जरूरी है। दुष्यंत ने सरकार की नीतियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि डॉक्टरों की भर्ती और नियुक्ति की प्रक्रिया में तेजी लानी चाहिए। सरकार ने नए सरकारी मेडिकल कॉलेजों में डॉक्टरों और शिक्षकों की कमी दूर करने के लिए भर्ती का अधिकार पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय, रोहतक को दिया है।

पार्टी संगठन की बैठक

इसके बाद उन्होंने पृथला में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उन्होंने बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने और मतदाता सूचियों की जांच करने को कहा। उन्होंने पृथला क्षेत्र में करीब 45 हजार वोटों पर आपत्ति होने का दावा किया। हरियाणा में एसआईआर के तहत दावे-आपत्तियां 30 सितंबर तक दर्ज की जा सकती हैं। उन्होंने चंदावली, मच्छगर, अटाली, नरहावली, जलाहका, नारियला, पनहेड़ा खुर्द, असावटी और ढूंढस का दौरा भी किया।

सामान्य प्रश्न

✦दुष्यंत चौटाला ने कौन सा मुद्दा उठाया?−
दुष्यंत चौटाला ने सरकारी मेडिकल कॉलेजों और अस्पतालों में डॉक्टरों के पद खाली होने का मुद्दा उठाया।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsसरकारी मेडिकल कॉलेजों में डॉक्टरों की कमी : दुष्यंत चौटाला