दुर्गा वाहिनी मातृशक्ति ने स्थापना दिवस मनाया
हिन्दुस्तान, पीलीभीत
बिलसंडा में विश्व हिंदू परिषद स्थापना दिवस पर दुर्गा वाहिनी मातृशक्ति का आयोजन हुआ। मुख्य वक्ता अंशिका सिंह ने संगठन के इतिहास और मातृशक्ति की भूमिका पर विचार प्रस्तुत किए। इस कार्यक्रम में नगर संयोजिका मानसी मिश्रा सहित कई महिलाएं उपस्थित रहीं। सभी ने संगठित हिंदू, समर्थ भारत के संकल्प को दोहराया।

बिलसंडा। नगर में विश्व हिंदू परिषद स्थापना दिवस के अवसर पर दुर्गा वाहिनी मातृशक्ति ने कार्यक्रम का आयोजन किया। मुख्य वक्ता के तौर पर पहुंची विभाग संयोजिका अंशिका सिंह ने संगठन के इतिहास और मातृशक्ति की भूमिका पर अपने विचार रखे। संचालन बबिता तिवारी ने किया। नगर संयोजिका मानसी मिश्रा, मुन्नी देवी मिश्रा सीमा देवी, प्रीति देवी, आकांक्षा देवी, श्रया शुक्ला, सताक्षी देवी, रचना देवी सहित दर्जनों महिलाएं उपस्थित रहीं। सभी ने संगठित हिंदू, समर्थ भारत के संकल्प को दोहराया।


