पश्चिम बंगाल की बशीरहाट लोकसभा सीट से तृणमूल कांग्रेस की सांसद नुसरत जहां की कुछ फोटो सामने आई हैं। जिसमें वो दुर्गा पूजा पंडाल में पूजा करते हुए नजर आ रही हैं। फोटो में उनके साथ उनके पति निखिल जैन भी नजर आ रहे हैं। नुसरत कोलकाता के सुरुचि संघ पंडाल में मां दुर्गा के दर्शन के लिए पहुंची हुईं थीं।
तस्वीरों में वो और उनके पति मां दुर्गा के सामने हाथ जोड़कर पूजा करते हुए नजर आ रही हैं। तस्वीरों में नुसरत लाल और पीले रंगों वाली साड़ी पहनी हुईं हैं। इसके अलावा ज्वेलरी और सिंदूर भी लगाया है। उनके साथ मरून रंग का कुर्ता पहने हुए उनके पति निखिल जैन भी हाथ जोड़े अराधना कर रहे हैं। इसके बाद दोनों ढोल बजाते हुए भी नजर आए। इसका वीडियो भी सामने आया है।
#WATCH Kolkata: Trinamool Congress MP Nusrat Jahan dances as husband Nikhil Jain plays the 'dhak' at Suruchi Sangha. #DurgaPuja2019 pic.twitter.com/QIZWJSmx30
— ANI (@ANI) October 6, 2019
#WATCH Kolkata: Trinamool Congress MP Nusrat Jahan and husband Nikhil Jain play the 'dhaak' at Suruchi Sangha. #DurgaPuja2019 pic.twitter.com/FFOaj4iyBA
— ANI (@ANI) October 6, 2019
बता दें कि पश्चिम बंगाल में दुर्गा पूजा बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। देश के अलग-अलग हिस्सों से लोग कोलकाता में दुर्गा पूजा देखने पहुंचते हैं। बता दें कि नुसरत जहां पहली बार सांसद चुनी गईं हैं। सांसद बनने के बाद नुसरत ने 19 जून को निखिल जैन से शादी रचाई। दोनों ने हिंदू रीति रिवाज के साथ-साथ क्रिश्चियन में भी शादी की। नुसरत अक्सर अपनी फोटो को लेकर चर्चा में रहती हैं। इससे पहले नुसरत ने चतुर्थी के दिन एक तस्वीर शेयर की थी जिसमें वो साड़ी पहने हुए नजर आ रही थी।
Kolkata: Trinamool Congress MP Nusrat Jahan and husband Nikhil Jain offer prayers at Suruchi Sangha Pandal. #DurgaPuja2019 pic.twitter.com/WF1Dw66Ein
— ANI (@ANI) October 6, 2019