ट्रक एसोसिएशन की हड़ताल जारी

हिन्दुस्तान, दुमका
Follow us on Google News
share

दुमका जिला ट्रक एसोसिएशन की अनिश्चितकालीन हड़ताल मंगलवार को दूसरे दिन भी चल रही है। एसोसिएशन ने बीजीआर कंपनी के साथ वार्ता की, जो असफल रही। एसोसिएशन की मांगें हैं कि 18 चक्का वाहनों का परिचालन बंद किया जाए, डीजल की कीमतें घटाई जाएं और सड़कों को जल्दी ठीक किया जाए। हड़ताल से कोयला और अन्य सामग्रियों की ढुलाई प्रभावित हुई है।

ट्रक एसोसिएशन की हड़ताल जारी

दुमका। अपनी विभिन्न मांगों को लेकर दुमका जिला ट्रक एसोसिएशन की अनिश्चितकालीन हड़ताल मंगलवार को दूसरे दिन भी जारी रही। दुमका जिला ट्रक एसोसिएशन के अध्यक्ष सुजीत मुर्मू ने कहा कि हड़ताल के मुद्दे को लेकर बीजीआर कंपनी के अधिकारियों के साथ वार्ता हुई, लेकिन वह असफल रही। उन्होंने बताया कि एसोसिएशन की मांग है कि दुमका रैक प्वाइंट और कुरुवा रैक प्वाइंट रोड पर 18 चक्का वाहनों का परिचालन बंद किया जाए। इसके साथ ही डीजल की बढ़ती कीमतों में कमी की जाए और रैक प्वाइंट तक जाने वाली सड़कों की जर्जर स्थिति को अविलंब ठीक कराया जाए। मुर्मू ने कहा कि पिछले तीन वर्षों से भाड़े में कोई वृद्धि नहीं हुई है, जिसके कारण टायर, यूरिया, मिस्त्री एवं गाड़ियों के रख-रखाव पर अतिरिक्त खर्च बढ़ गया है।

हड़ताल के कारण जिले में कोयला और अन्य सामग्रियों की ढुलाई प्रभावित हो रही है। वहीं इस हड़ताल के कारण सड़कों पर ट्रकों की लंबी कतारें लग गई हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsNational Newsट्रक एसोसिएशन की हड़ताल जारी