राष्ट्रीय खेल दिवस पर दुमका में ताइक्वांडो प्रतियोगिता विजेता खिलाड़ी सम्मानित
दुमका, प्रतिनिधि।राष्ट्रीय खेल दिवस पर दुमका में ताइक्वांडो प्रतियोगिता विजेता खिलाड़ी सम्मानितराष्ट्रीय खेल दिवस पर दुमका में ताइक्वांडो प्रतियोगिता

राष्ट्रीय खेल दिवस पर दुमका में ताइक्वांडो प्रतियोगिता विजेता खिलाड़ी सम्मानित दुमका, प्रतिनिधि।
राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर इंडोर स्टेडियम में ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में बालक एवं बालिका वर्ग के विभिन्न आयु समूहों के खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया और अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का आयोजन झारखंड राज्य महिला ताइक्वांडो संघ की अध्यक्ष सह दुमका ताइक्वांडो संघ की सचिव स्मिता आनंद एवं वरिष्ठ ताइक्वांडो प्रशिक्षक शिखा आनंद की अध्यक्षता में हुआ।
प्रतियोगिता के मुकाबले
प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने सब जूनियर, कैडेट, जूनियर और पूमसे वर्ग में मुकाबले किए। खिलाड़ियों ने आत्मरक्षा के साथ-साथ खेल कौशल, अनुशासन और शारीरिक दक्षता का शानदार प्रदर्शन किया, जिसे लेकर खिलाड़ियों और अभिभावकों में खासा उत्साह देखा गया।
समापन समारोह
समापन समारोह में जिला खेलकूद सचिव उमाशंकर चौबे एवं वरिष्ठ प्रशिक्षक शिखा आनंद ने विजेता खिलाड़ियों को पदक देकर सम्मानित किया और खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाते हुए नियमित अभ्यास, अनुशासन और खेल भावना के साथ आगे बढ़ने की सलाह दी। बालिका वर्ग के सब जूनियर में अमीषा मुर्मू ने स्वर्ण, वाणी साह ने रजत और अक्षरा सिंह ने कांस्य पदक हासिल किया, जबकि कैडेट वर्ग में विद्या गुप्ता, रितिक्षा पाठक, नोरा निधि और अनुष्का मुर्मू तथा जूनियर वर्ग में ऐनी तभिता मुर्मू, विप्रा श्री, जॉयस मर्सी हांसदा और ऐशोनी गोराईं ने पदक जीते। इसी तरह बालक वर्ग के सब जूनियर में विष्णु साहा, विवान मुखर्जी और शिवम प्रकाश, कैडेट में अभिराज मरांडी, राजवीर प्रजापति, आशीष हांसदा और अल्तमस अहमद तथा जूनियर वर्ग में देवा किस्कू, नोवल एलेक्स मुर्मू, भोला शंकर गगराई और शुभम सोरेन ने पदक जीते, वहीं पूमसे वर्ग में विप्रा श्री, सौम्या कुमारी और नमन नित्यम ने बेहतर प्रदर्शन किया। मौके पर ताइक्वांडो प्रशिक्षक चंदन कुमार, रेफरी विशाल मरांडी, कोमल कुमारी, टुम्पा कुमारी, विनीता कुमारी सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ियों के अभिभावक मौजूद थे।
फोटो कैप्सन-40-ताइक्वांडो प्रतियोगिता के बाद विजेता खिलाड़ियों के साथ अतिथि व प्रशिक्षक


