खेल : पूर्व की निगाह 13 साल में पहले खिताब पर

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

पूर्व की निगाह 13 साल में पहले खिताब पर दलीप ट्रॉफी

खेल : पूर्व की निगाह 13 साल में पहले खिताब पर

दलीप ट्रॉफी चेन्नई, एजेंसी। पूर्व क्षेत्र की निगाह 13 साल में पहले और कुल तीसरे दलीप ट्रॉफी खिताब पर होगी। शानदार फॉर्म में चल रही ईशान किशन की टीम को इसके लिए दक्षिण क्षेत्र से पार पाना होगा। दोनों टीमों के बीच रविवार से चेपॉक स्टेडियम में होने वाला यह फाइनल मुकाबला काफी रोमांचक होगा। इस मुकाबले में युवा वैभव सूर्यवंशी के साथ श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में दो शतक जड़ने वाले देवदत्त पडिक्कल पर भी नजर रहेगी。

दक्षिण क्षेत्र के कप्तान की चुनौती

दक्षिण क्षेत्र के कप्तान तिलक वर्मा भी लाल गेंद के क्रिकेट में अपना प्रदर्शन और बेहतर करना चाहेंगे। तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज लय हासिल करने की कोशिश करेंगे। श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में सिराज कोई कमाल नहीं कर पाए। कर्नाटक के बाएं हाथ के बल्लेबाज पडिक्कल अपने प्रदर्शन को दोहराने की कोशिश करेंगे। अगर वह अच्छा प्रदर्शन करते हैं तो इससे दक्षिण क्षेत्र की टीम को 2023 के बाद खिताब वापस जीतने में मदद मिलेगी। इससे वह तीसरे नंबर पर अपना दावा और मजबूत करना चाहेंगे।

टीम में बदलाव

सूर्यवंशी और तिलक दोनों ही फिलहाल भारतीय टेस्ट टीम का हिस्सा नहीं है। लेकिन भारत के टी-20 उप-कप्तान तिलक ने सेमीफाइनल में शतक और अर्धशतक बनाकर टेस्ट टीम में जगह बनाने के लिए अपना दावा पेश किया है। इसके बाद उन्होंने खुलकर कहा कि उनका लक्ष्य टेस्ट टीम में जगह बनाना है। पूर्व क्षेत्र से खेलने वाले सूर्यवंशी ने मध्य क्षेत्र के खिलाफ सेमीफाइनल में 92 और 40 रन बनाकर यह साबित कर दिया कि वह परिस्थितियों के अनुसार अपना खेल खेलने में माहिर हैं। उन्हें सिर्फ सीमित ओवर के प्रारूपों तक ही सीमित नहीं माना जाना चाहिए। अगर वह फाइनल में भी अपना अच्छा प्रदर्शन जारी रखते हैं तो उनकी सभी प्रारूप में खेलने की संभावना बढ़ जाएगी।

सिराज की लय हासिल करने की कोशिश

लय हासिल करना चाहेंगे सिराज : अनुभवी तेज गेंदबाज सिराज को न्यूजीलैंड के आगामी दौरे से पहले अपनी सर्वश्रेष्ठ फॉर्म में आना होगा। वह दक्षिण क्षेत्र की टीम में चोटिल तेज गेंदबाज विदवत कावेरप्पा की जगह ले सकते हैं। सिराज श्रीलंका के खिलाफ दो मैच की सीरीज में प्रभाव नहीं छोड़ पाए और वह किसी भी समय लय में नहीं दिखे। उनके इस प्रदर्शन को देखते हुए कप्तान शुभमन गिल ने कहा कि सिराज को अपनी लय वापस पाने की जरूरत है।

केएल राहुल की तैयारी

केएल भी खोलेंगे हाथ : भारतीय ओपनर केएल राहुल भी अगले महीने न्यूजीलैंड दौरे की तैयारियों को पुख्ता अंजाम देने की कोशिश करेंगे। हालांकि मैच से 24 घंटे पहले तक राहुल दक्षिण क्षेत्र की टीम से नहीं जुड़ पाए थे। वहीं किशन अगले सप्ताह अफगानिस्तान के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम में शामिल होने से पहले वह कुछ रन बनाने के लिए उत्सुक होंगे।

मोहम्मद शमी का मील का पत्थर

शमी का 100वां मैच : अनुभवी भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी का यह 100वां प्रथम श्रेणी मुकाबला होगा। वह पूर्व क्षेत्र को 2013 के बाद पहली बार चैंपियन बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ना चाहेंगे। शमी राष्ट्रीय टीम में वापसी की कोशिश में लगे हैं। वह अच्छा प्रदर्शन करके अपना दावा मजबूत करना चाहेंगे। भारत के लिए उन्होंने अपना आखिरी मैच मार्च 2025 में चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल के रूप में खेला था। शमी के साथ मुकेश कुमार और स्पिनर अनुकूल रॉय की मौजूदगी में पूर्व क्षेत्र का गेंदबाजी आक्रमण गेंदबाजों की मददगार रही पिच पर राहुल के कौशल की परीक्षा लेगा।

------------

प्रसारण : सुबह 9:30 बजे से

स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर

-----------------

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦दलीप ट्रॉफी का फाइनल कब खेला जाएगा?−
दलीप ट्रॉफी का फाइनल रविवार को चेपॉक स्टेडियम में खेला जाएगा।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsखेल : पूर्व की निगाह 13 साल में पहले खिताब पर