डीटीओ ने किया ओवरलोड बोल्डर लदा हाइवा जब्त
हिन्दुस्तान, कोडरमा
नवलशाही थाना क्षेत्र के नवादा चौक पर डीटीओ विजय कुमार सोनी ने ओवरलोड बोल्डर लदे एक हाइवा को जब्त किया। वाहन चालक ने आवश्यक कागजात नहीं प्रस्तुत किए, जिसके बाद आदेश के तहत हाइवा जब्त कर लिया गया। अधिकारियों ने बताया कि जिले में अवैध खनिज और ओवरलोड वाहनों के खिलाफ कार्रवाई जारी है।

मरकच्चो निज प्रतिनिधि। नवलशाही थाना क्षेत्र के कोडरमा-गिरिडीह मुख्य मार्ग स्थित नवादा चौक के पास से मंगलवार की सुबह डीटीओ विजय कुमार सोनी ने ओवरलोड बोल्डर लदे एक हाइवा को जब्त किया।जानकारी के अनुसार हाइवा संख्या जेएच 10 डीए 1604 गिरिडीह की ओर से डोमचांच की तरफ जा रही थी। इसी दौरान नवादा चौक पर चेकिंग के दौरान डीटीओ ने वाहन को रोका और चालक से बोल्डर परिवहन से सबंधित कागजात की मांग की । चालक द्वारा कोई भी कागजात प्रस्तुत नहीं करने और हाइवा ओवरलोड पाए जाने पर पदाधिकारी ने वाहन को जब्त कर लिया। जब्त हाइवा को नवलशाही थाना परिसर में सुरक्षित रखा गया है।परिवहन
पदाधिकारी ने बताया कि जिले में बिना चालान, ओवरलोड और अवैध खनिज लदे वाहनों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।


