डीएसपीएमयू के 6 विद्यार्थियों का विप्रो में मिला प्लेसमेंट
डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय के 6 विद्यार्थियों का चयन विप्रो में यूएस हेल्थकेयर सपोर्ट एक्जीक्यूटिव के पद के लिए हुआ है। इन विद्यार्थियों को वार्षिक पैकेज ₹3 से ₹3.4 लाख मिलेगा। इसके अलावा एमबीए विद्यार्थी साहिल कुमार राय ने फ्लिपकार्ट में असिस्टेंट स्टोर मैनेजर के पद पर चयनित हुए हैं।

रांची, विशेष संवाददाता। डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (डीएसपीएमयू) के विद्यार्थियों ने कैंपस प्लेसमेंट में उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। विश्वविद्यालय के 6 विद्यार्थियों का चयन विप्रो में यूएस हेल्थकेयर सपोर्ट एक्जीक्यूटिव के पद के लिए हुआ है। चयनित विद्यार्थियों में वैष्णवी गुप्ता, काजल गुप्ता, खुशी सहचदेव, ओजस्विनी आदर्श, नंदिनी कुमारी और प्रेरणा पायल शामिल हैं। इनकी नियुक्ति कोलकाता में होगी। विद्यार्थियों को ₹3 से ₹3.4 लाख रुपये का वार्षिक पैकेज, कैब सुविधा और नाइट शिफ्ट अलाउंस मिलेगा। इसके अलावा एमबीए (सत्र 2023–25) के विद्यार्थी साहिल कुमार राय का फ्लिपकार्ट में असिस्टेंट स्टोर मैनेजर के पद पर चयन हुआ है। उन्हें 4.4 लाख रुपये का वार्षिक पैकेज मिलेगा।
कुलपति प्रो राजीव मनोहर और रजिस्ट्रार डॉ धनंजय वासुदेव द्विवेदी ने सभी चयनित विद्यार्थियों को बधाई दी। प्लेसमेंट प्रोफेसर इंचार्ज डॉ विनय भरत और प्लेसमेंट टीम के डॉ राहुल देव साह व डॉ सुमित कुमार ने भी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं।


