डीएसपीएमयू में अकादमिक काउंसिल की बैठक कल

हिन्दुस्तान, रांची
Follow us on Google News
share

डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (डीएसपीएमयू) की अकादमिक काउंसिल की बैठक सोमवार को कुलपति प्रो राजीव मनोहर की अध्यक्षता में होगी। बैठक में पीएचडी नामांकन और स्नातकोत्तर सत्र 2026-28 के क्षेत्र में महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे। इसमें नए पाठ्यक्रमों और नियमावलियों पर भी चर्चा होगी।

डीएसपीएमयू में अकादमिक काउंसिल की बैठक कल

रांची, विशेष संवाददाता। डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्वविद्यालय (डीएसपीएमयू) की अकादमिक काउंसिल की बैठक सोमवार को कुलपति प्रो राजीव मनोहर की अध्यक्षता में होगी। बैठक दोपहर तीन बजे से आयोजित की गई है। इसमें मुख्य रूप से पीएचडी में नामांकन और पीएचडी नियमावली 2022 को मंजूरी देने पर विचार किया जाएगा। इसके अलावा स्नातकोत्तर सत्र 2026-28 में नामांकन को लेकर भी निर्णय लिया जाएगा। इसमें सीबीसीएस के तहत स्नातक उत्तीर्ण विद्यार्थियों के साथ नई शिक्षा नीति के तहत चार वर्षीय स्नातक पाठ्यक्रम में तीन वर्ष में पढ़ाई पूरी कर निकास लेनेवाले विद्यार्थियों के लिए दो वर्षीय स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम में नामांकन के प्रावधान पर चर्चा होगी।इसके

अलावा बैठक के एजेंडे में शामिल अन्य प्रस्तावों पर भी अकादमिक काउंसिल विचार कर निर्णय लेगी। बैठक में में हुए निर्णयों के आधार पर विश्वविद्यालय में पीएचडी नामांकन प्रक्रिया और आगामी स्नातकोत्तर सत्र में प्रवेश की व्यवस्था को अंतिम रूप दिया जाएगा।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsडीएसपीएमयू में अकादमिक काउंसिल की बैठक कल