दाखिला की दौड़::: डीएसईयू में स्नातक प्रवेश पंजीकरण का दूसरा चरण 25 जून से

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता दिल्ली स्किल एंड एंटरप्रेन्योरशिप यूनिवर्सिटी (डीएसईयू) में शैक्षणिक

दाखिला की दौड़::: डीएसईयू में स्नातक प्रवेश पंजीकरण का दूसरा चरण 25 जून से

नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता दिल्ली स्किल एंड एंटरप्रेन्योरशिप यूनिवर्सिटी (डीएसईयू) में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए स्नातक (यूजी) पाठ्यक्रमों में बची हुई रिक्त सीटों पर प्रवेश के लिए पंजीकरण प्रक्रिया अब 25 जून से शुरू होगी। पहले यह पोर्टल 22 जून 2026 को खुलने वाला था, लेकिन अप्रत्याशित कारणों से इसकी तिथि आगे बढ़ा दी गई है।

पंजीकरण प्रक्रिया का विवरण

विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से जारी महत्वपूर्ण सूचना में कहा गया है कि नए अभ्यर्थियों के लिए पंजीकरण पोर्टल अब 25 जून 2026 से खोला जाएगा। इस चरण में वे छात्र आवेदन कर सकेंगे, जिन्होंने पहले पंजीकरण नहीं कराया था और रिक्त सीटों पर प्रवेश लेना चाहते हैं। विश्वविद्यालय ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे प्रवेश संबंधी सभी नवीनतम सूचनाओं के लिए नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट और प्रवेश पोर्टल पर नजर बनाए रखें। शेष सीटों पर प्रवेश की प्रक्रिया निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार आगे बढ़ाई जाएगी। उल्लेखनीय है कि यह व्यवस्था केवल रिक्त सीटों के लिए नए पंजीकरण कराने वाले अभ्यर्थियों के लिए लागू होगी। विश्वविद्यालय द्वारा संशोधित कार्यक्रम और अन्य निर्देश अलग से जारी किए जाएंगे।

शामिल छात्रों के लिए महत्वपूर्ण जानकारी

डीएसईयू ने छात्रों को दी राहत, डैशबोर्ड पर 'पेंडिंग' दिखने पर भी सीट सुरक्षित

दिल्ली स्किल एंड एंटरप्रेन्योरशिप यूनिवर्सिटी (डीएसईयू) ने प्रवेश लेने वाले अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी करते हुए स्पष्ट किया है कि जिन छात्रों ने प्रवेश शुल्क सफलतापूर्वक जमा कर दिया है और उन्हें शुल्क भुगतान की रसीद प्राप्त हो चुकी है, उनकी आवंटित सीट सुरक्षित मानी जाएगी। ऐसे छात्रों को अपने डैशबोर्ड पर दिखाई दे रहे पेंडिंग स्टेटस को लेकर चिंतित होने की आवश्यकता नहीं है।

डीएसईयू के प्रवेश प्रकोष्ठ ने कहा है कि सफल भुगतान और प्रवेश शुल्क रसीद सीट की पुष्टि का प्रमाण है। जिन अभ्यर्थियों को सीट आवंटित हुई है, उन्हें 6 जुलाई 2026 तक अपने आवंटित परिसर में पहुंचकर दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया

विश्वविद्यालय ने छात्रों से अपील की है कि वे डैशबोर्ड पर दिखाई दे रहे पेंडिंग स्टेटस को नजरअंदाज करें और निर्धारित समय के भीतर आवश्यक दस्तावेजों के साथ संबंधित परिसर में रिपोर्ट करें। प्रवेश टीम ने स्पष्ट किया है कि शुल्क भुगतान की पुष्टि होने के बाद सीट रद्द नहीं होगी और दस्तावेज सत्यापन के बाद प्रवेश प्रक्रिया पूरी मानी जाएगी।

सामान्य प्रश्न

डीएसईयू में पंजीकरण प्रक्रिया कब शुरू होगी?
डीएसईयू में पंजीकरण प्रक्रिया 25 जून 2026 से शुरू होगी।
Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।