हर्षित जोशी ने उत्तीर्ण की जेआरएफ परीक्षा
हिन्दुस्तान, नैनीताल
नैनीताल के डीएसबी परिसर के संस्कृत विभाग के शोध छात्र हर्षित जोशी ने यूजीसी-नेट जेआरएफ परीक्षा उत्तीर्ण की है। वे प्रो. लज्जा भट्ट के निर्देशन में शोध कर रहे हैं। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और अपनी शोध निर्देशक को दिया। इस अवसर पर विभाग में अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया।

नैनीताल। डीएसबी परिसर संस्कृत विभाग के शोध छात्र हर्षित जोशी ने संस्कृत विषय में यूजीसी-नेट जेआरएफ परीक्षा उत्तीर्ण की है। वे वर्तमान में संस्कृत विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो. लज्जा भट्ट के निर्देशन में शोध कार्य कर रहे हैं। उन्होंने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय अपने माता-पिता एवं अपनी शोध निर्देशिका प्रो. लज्जा भट्ट को दिया। हर्षित की इस उपलब्धि पर संस्कृत विभाग में बुधवार को अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान विभागाध्यक्ष प्रो. लज्जा भट्ट, डॉ. प्रदीप कुमार, डॉ. सुषमा जोशी, भावना राणा, जगदीश, दीपक पांडेय, कूटा अध्यक्ष प्रो. ललित तिवारी, प्रो. नीलू लोधियाल, डॉ. संतोष कुमार आदि रहे।


