डीएसबी के छात्रसंघ चुनाव में एनएसयूआई को खाता खोलने की चुनौती

हिन्दुस्तान, नैनीताल
Follow us on Google News
share

नैनीताल के डीएसबी परिसर में छात्रसंघ चुनाव में एनएसयूआई की उपस्थिति लगभग नगण्य है। एबीवीपी ने पिछले कई चुनावों में जीत हासिल की है, जबकि एनएसयूआई ने 2025 में काले झंडे के प्रत्याशी को समर्थन दिया। गुटबाजी और नए दलों की वजह से एनएसयूआई को जीत में मुश्किलें आई हैं।

डीएसबी के छात्रसंघ चुनाव में एनएसयूआई को खाता खोलने की चुनौती

नैनीताल, संवाददाता। डीएसबी परिसर के छात्रसंघ चुनावी इतिहास में एनएसयूआई की उपस्थिति लगभग न के बराबर है। जबकि कई डिग्री कॉलेजों में अक्सर छात्रसंघ अध्यक्ष पद पर एबीवीपी और एनएसयूआई में कड़ी टक्कर देखने को मिलती है। बीते साल तो एनएसयूआई ने अपना अध्यक्ष प्रत्याशी ही चुनाव मैदान में उतारना जरूरी नहीं समझा।कॉलेज से मिली जानकारी के अनुसार, 2025 के छात्रसंघ चुनाव में एनएसयूआई ने अध्यक्ष पद पर काले झंडे के प्रत्याशी करन सती को अपना समर्थन दिया। करन सती 1466 वोट पाकर जीते। 2024 में सेमेस्टर लेट और कोर्स अधूरा होने के कारण छात्रसंघ चुनाव नहीं हुआ। 2023 में एबीवीपी के उत्कर्ष बिष्ट 1118 वोट से जीते।

2020 से 2022 तक कोरोना संक्रमण काल के दौरान छात्रसंघ चुनाव नहीं हो सके। जबकि, 2019 में एबीवीपी के विशाल वर्मा ने 1100 वोटों से जीत दर्ज की। 2018 में निर्दलीय प्रत्याशी महेश अध्यक्ष बने। 2015 से 2017 तक के छात्रसंघ चुनाव में एबीवीपी का दबदबा रहा। नतीजों से साफ है, छात्रसंघ चुनाव में एनएसयूआई को जीत दर्ज करने के लिए खुद का मजबूत प्रत्याशी लड़ाना होगा। जिससे इस संगठन का नेतृत्व भी अन्य की तरह कायम रह सके। मामले में एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष शार्दुल नेगी का कहना है कि डीएसबी में गुटबाजी के कारण कई नए दल बन गए हैं। यही कारण रहा है, कि लंबे समय से एनएसयूआई अध्यक्ष पद का चुनाव में जीत नहीं पाई l

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsडीएसबी के छात्रसंघ चुनाव में एनएसयूआई को खाता खोलने की चुनौती