महराजगंज में नशे के 4350 इंजेक्शन के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

हिन्दुस्तान, महाराजगंज
Follow us on Google News
share

भारत-नेपाल सीमा पर नशीली दवाओं की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई में श्यामदेउरवा पुलिस ने 4350 इंजेक्शन की खेप पकड़ी। तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें से दो ठूठीबारी थाने के हिस्ट्रीशीटर हैं। पुलिस ने तस्करी के लिए उपयोग की गई पिकअप और मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं।

महराजगंज में नशे के 4350 इंजेक्शन के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
महराजगंज में नशे के 4350 इंजेक्शन के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। भारत-नेपाल सीमा पर नशीली दवाओं की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में श्यामदेउरवा पुलिस, स्वाट व एसओजी की संयुक्त टीम ने पिपराइच-परतावल मार्ग पर बसहिया मोड़ के पास पिकअप से नशीले इंजेक्शन की खेप बरामद करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक बरामद इंजेक्शनों की संख्या 4350 एम्पुल है। इनमें डायजेपाम के 2000 और बुप्रेनॉरफिन के 2350 एम्पुल शामिल हैं। पुलिस ने पिकअप और दो एंड्रॉइड मोबाइल फोन भी कब्जे में लिए हैं। बरामदी के आधार पर आरोपितों को न्यायालय चालान कर दिया गया। पुलिस ऑफिस के सभागार में शुक्रवार को एडिशनल एसपी सिद्धार्थ ने सीओ सदर अंकुर कुमार गौतम के साथ खुलासा किया। बताया कि बुधवार रात करीब 11:30 बजे सूचना मिली थी कि गोरखपुर-पिपराइच की ओर से पिकअप में नशीली दवाओं की बड़ी खेप लाई जा रही है। इसे परतावल बाजार के रास्ते नेपाल भेजने की तैयारी थी। सूचना पर श्यामदेउरवा पुलिस ने स्वाट व एसओजी टीम के साथ पिपराइच-परतावल मार्ग पर बसहिया मोड़ के पास घेराबंदी की। इसी दौरान संदिग्ध पिकअप को रोककर उसमें सवार तीन लोगों को हिरासत में लिया गया।

तलाशी में मिली नशीली दवाएं

तलाशी में नीले प्लास्टिक के बोरे के अंदर गत्ते में पैक इंजेक्शन मिले। पुलिस के मुताबिक इनमें सीरेजैक डायजेपाम इंजेक्शन आईपी के 2000 एम्पुल व बुप्रेनॉरफिन इंजेक्शन आईपी के 2350 एम्पुल थे। प्रत्येक एम्पुल दो एमएल का है और उन पर लाल रंग से एनआरएक्स अंकित है। पुलिस ने तस्करी में इस्तेमाल पिकअप व दो मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं।

व्हाट्सएप कॉल से होता था सौदा

पुलिस का दावा है कि पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे संगठित गिरोह के रूप में काफी समय से सीमा क्षेत्र में प्रतिबंधित नशीली दवाओं की तस्करी कर रहे थे। बिहार के टिंकविल उर्फ पिंकू से व्हाट्सएप कॉल के जरिए इंजेक्शनों का ऑर्डर लिया जाता था। इसके बाद बताए गए बैंक खातों में रकम भेजी जाती थी। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है।

इनकी हुई गिरफ्तारी

गिरफ्तार आरोपियों में ठूठीबारी थाना क्षेत्र के लोहरौली निवासी जाकिर हुसैन (45) तथा जमुईकला निवासी गोविंद प्रसाद (55) और सचिन (19) शामिल हैं। पुलिस के अनुसार जाकिर और गोविंद दोनों ठूठीबारी थाने के हिस्ट्रीशीटर हैं। जाकिर के खिलाफ पूर्व में एनडीपीएस, गैंगस्टर और लूट समेत कई मुकदमे दर्ज हैं। गोविंद के खिलाफ भी एनडीपीएस, गैंगस्टर समेत कई मुकदमे दर्ज होने की जानकारी पुलिस ने दी है। एएसपी ने बताया कि मामले में श्यामदेउरवा थाने में एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज किया है। तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है।

सामान्य प्रश्न

नशीली दवाओं की खेप कहां से पकड़ी गई?
नशीली दवाओं की खेप पिपराइच-परतावल मार्ग पर बसहिया मोड़ के पास पकड़ी गई।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsमहराजगंज में नशे के 4350 इंजेक्शन के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार