मादक पदार्थों की तस्करी में व्हाट्स ऐप समेत कई ऐप का प्रयोग : गृह मंत्रालय

हिन्दुस्तान, नई दिल्ली
Follow us on Google News
share

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बताया कि संगठित ड्रग्स तस्कर अब व्हाट्स ऐप, टेलीग्राम और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफार्म का उपयोग कर रहे हैं। गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि Narcotics Control Bureau से मिली जानकारी के अनुसार, सरकार तस्करी पर रोक लगाने के लिए साइबर विशेषज्ञों और प्रशिक्षण कार्यक्रमों का सहारा ले रही है।

मादक पदार्थों की तस्करी में व्हाट्स ऐप समेत कई ऐप का प्रयोग : गृह मंत्रालय

संगठित ड्रग्स तस्कर अब व्हाट्स ऐप, टेलीग्राम, स्नैपचैट, जैंगी, सिग्नल सहित सोशल मीडिया जैसे डिजिटल प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल मादक पदार्थों की खरीद, ढुलाई, छिपाने और आपूर्ति के लिए कर रहे हैं। यह जानकारी केंद्रीय गृह मंत्रालय ने बुधवार को राज्यसभा में दी। सांसद के सवाल के लिखित जवाब में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने बताया कि यह जानकारी नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी के मामलों की जांच के दौरान सामने आई।राय ने बताया कि एनसीबी द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी के मामलों की जांच के दौरान यह सामने आया कि तस्कर डिजिटल प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर रहे हैं।

तकनीक के जरिए होने वाली मादक पदार्थों की तस्करी और इससे जुड़े अन्य अपराधों पर रोक लगाने के लिए सरकार ने एनसीबी के माध्यम से कई कदम उठाए।उन्होंने बताया कि मादक पदार्थों की तस्करी पर लगाम लगाने के लिए सरकार ने साइबर विशेषज्ञों की सेवाएं ली हैं। इसके अलावा अमेरिकी ड्रग प्रवर्तन एजेंसी और राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय, गांधीनगर के सहयोग से एनसीबी और अन्य ड्रग कानून प्रवर्तन एजेंसियों के अधिकारियों के लिए नियमित रूप से प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।