टाटानगर स्टेशन से गांजा के साथ गिरफ्तारी आरोपी गए जेल
हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
जमशेदपुर में ओडिशा से गांजा की तस्करी के आरोप में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। दोनों आरोपियों के पास से 30 किलो गांजा बरामद हुआ, जिसकी कीमत लगभग 15 लाख रुपये है। रेलवे पुलिस ने आरोपियों को जेल भेजने से पहले गहन पूछताछ की और उनके सप्लायर को पकड़ने की योजना बनाई है।

जमशेदपुर। ओडिशा से गांजा की तरस्की के आरोप में गिरफ्तार दोनों आरोपियों को टाटानगर रेल पुलिस ने पूछताछ के बाद जेल भेज दिया। रविवार को आरपीएफ व जीआरपी की टीम ने दोनों को टाटानगर स्टेशन पर ट्रेन से उतरने के साथ नारकोटिक्स डॉग मैक्स की मदद से पकड़ा था। आरोपियों में भूपेश कुमार, निवासी वैशाली फतेहपुर और शिव मुनि चौरसिया, निवासी भभुआ (कैमूर) शामिल हैं। तलाशी और पूछताछ में दोनों के पास से दो अटैची में करीब 15 लाख रुपये मूल्य का 30 किलो गांजा बरामद हुआ था। रेल थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपियों से मिली जानकारी के अनुसार टीम ओडिशा संबलपुर जाकर गांजा सप्लायर को पकड़ेगी।


