नेपाल से चरस तस्करी कर रहे दो तस्कर गिरफ्तार

हिन्दुस्तान, गोरखपुर
Follow us on Google News
share

नेपाल से तस्करी कर लाई गई 40 लाख की चरस बरामद, दो तस्कर गिरफ्तारनेपाल से तस्करी कर लाई गई 40 लाख की चरस बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार 13.085 किलो चरस के सा

नेपाल से चरस तस्करी कर रहे दो तस्कर गिरफ्तार

चौरीचौरा, हिन्दुस्तान संवाद। नेपाल से चरस की तस्करी कर देवरिया और गोरखपुर के आसपास के इलाकों में सप्लाई करने वाले दो तस्करों को एएनटीएफ, एंटी थेफ्ट सेल और चौरीचौरा पुलिस की संयुक्त टीम ने गिरफ्तार किया है। उनके कब्जे से 13 किलो 85 ग्राम चरस बरामद हुई है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 40 लाख रुपये बताई गई है। तस्करों के पास से तस्करी में प्रयुक्त बाइक, दो एंड्राइड मोबाइल, एक एटीएम कार्ड और 1,385 रुपये नकद भी मिले हैं। पुलिस अब पूरे नेटवर्क और चरस उपलब्ध कराने वाले स्रोत की पड़ताल कर रही है।

पुलिस की कार्रवाई

पुलिस के मुताबिक, छह सितंबर को एएनटीएफ को सूचना मिली थी कि देवरिया की तरफ से दो लोग बाइक से भारी मात्रा में चरस लेकर गोरखपुर की ओर आने वाले हैं। सूचना के आधार पर एएनटीएफ गोरखपुर जोन, एंटी थेफ्ट सेल और चौरीचौरा पुलिस की संयुक्त टीम गठित की गई। टीम ने चौरीचौरा में बदुरहिया चौराहा और निबियहवा रेलवे ओवरब्रिज के बीच घेराबंदी कर संदिग्ध वाहनों और लोगों की निगरानी शुरू कर दी। इसी दौरान देवरिया की तरफ से बाइक पर सवार दो युवक आते दिखाई दिए। मुखबिर के इशारे पर पुलिस ने दोनों को रोककर तलाशी ली। उनके पास मौजूद बैग से 13.085 किलो चरस बरामद हुई।

आरोपियों की पहचान

पूछताछ में आरोपियों की पहचान देवरिया के खुखुंदू क्षेत्र के चोरभरिया बकुची मिश्रा मगहरा निवासी रंजीत विश्वकर्मा पुत्र विश्वामित्र विश्वकर्मा और कोतवाली क्षेत्र के धनौती खुर्द निवासी किशन मद्देशिया पुत्र शिवचंद के रूप में हुई। पुलिस के अनुसार, दोनों ने बताया कि वे दोस्त हैं और काफी समय से चरस की तस्करी कर रहे थे। उनका दावा है कि नेपाल से चरस लाकर देवरिया और गोरखपुर के आसपास के गांवों में इसकी सप्लाई करते थे। पुलिस अब यह पता लगा रही है कि नेपाल में उन्हें चरस कौन उपलब्ध कराता था और गोरखपुर-देवरिया क्षेत्र में इसकी सप्लाई किन लोगों तक होती थी। दोनों के खिलाफ चौरीचौरा थाने में केस दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक रंजीत के खिलाफ भटनी थाने में दो और किशन के खिलाफ हाटा थाने में एक मुकदमा पहले से दर्ज है।

सामान्य प्रश्न

✦इस घटना में गिरफ्तार तस्करों का नाम क्या है?−
गिरफ्तार तस्करों के नाम रंजीत विश्वकर्मा और किशन मद्देशिया हैं।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsनेपाल से चरस तस्करी कर रहे दो तस्कर गिरफ्तार