141.12 ग्राम चरस के साथ नशा तस्कर गिरफ्तार
हिन्दुस्तान, विकासनगर
141.12 ग्राम चरस के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया गया। आरोपी सुनील कुमार को एनडीपीएस एक्ट के तहत कोर्ट में पेश किया गया। पुलिस ने चकराता रोड पर चेकिंग के दौरान आरोपी को रोका और उसके पास से चरस बरामद की। आरोपी का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।

141.12 ग्राम चरस के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। सेलाकुई थाना प्रभारी लोकपाल परमार ने बताया कि पुलिस टीम रविवार रात चकराता रोड स्थित स्वारना नदी पुल के पास चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान संदिग्ध व्यक्ति को रोककर तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से 141.12 ग्राम चरस बरामद हुई। आरोपी की पहचान सुनील कुमार (26) निवासी बागथन, जिला सिरमौर हिमाचल प्रदेश, मूल निवासी नेपाल के रूप में हुई। पुलिस ने उसे मौके से गिरफ्तार कर लिया।
थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है। सोमवार को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।


