अधिक मुनाफे पर बिक रही दवाओं को लेकर मेडिकल कॉलेजों में छापेमारी

हिन्दुस्तान, कानपुर
Follow us on Google News
share

कानपुर। प्रमुख संवाददाता सरकारी और प्राइवेट मेडिकल कॉलेज के मेडिकल स्टोरों से भारी मुनाफेनििि िििि ििीिि

अधिक मुनाफे पर बिक रही दवाओं को लेकर मेडिकल कॉलेजों में छापेमारी

कानपुर। प्रमुख संवाददाता सरकारी और प्राइवेट मेडिकल कॉलेज के मेडिकल स्टोरों से भारी मुनाफे में बिक रही दवाओं को लेकर गुरुवार को प्रदेश के सभी मेडिकल कॉलेज में छापेमारी की गई। छह जिलों की ड्रग विभाग टीमों ने जीएसवीएम समेत चार मेडिकल कॉलेज में जांच पड़ताल की। इसमें 100 से ज्यादा दवाओं की जांच की गई। इसमें एमआरपी पर दवा बिकने के बावजूद भारी मुनाफा लिया जा रहा था। अब सभी मेडिकल कॉलेज की जांच रिपोर्ट को केंद्र सरकार को भेजा जाएगा।आयुक्त खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन डॉ. रोशन जैकब के निर्देश पर फतेहपुर, चित्रकूट, कानपुर देहात, कन्नौज, जालौन और कानपुर की टीमों ने एक साथ जिले में छापेमारी की।

टीम ने जीएसवीएम, रामा मेडिकल कॉलेज मंधना, डॉ. बीएस कुशवाहा इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस लखनपुर और नारायणा मेडिकल कॉलेज पनकी में चल रहे मेडिकल स्टोरों में जांच पड़ताल की। जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में किसी भी तरह की खरीद व बिक्री नहीं हो रही थी। बाकी तीनों प्राइवेट मेडिकल कॉलेज में टीम ने खरीद व बिक्री की दरों को देखा तो उनके होश ही उड़ गए। एमआरपी के साथ 10 फीसदी छूट देने के बावजूद भारी मुनाफे पर दवाओं को बेचा जा रहा था। टीम ने मरीजों से बात करने के बाद दवा खरीद की जानकारी भी ली। सहायक आयुक्त औषधि कानपुर मंडल गोविंद लाल गुप्ता ने बताया कि तीन प्राइवेट व एक सरकारी मेडिकल कॉलेज के मेडिकल स्टोर में जांच पड़ताल हुई है। इन मेडिकल स्टोर की दवा खरीद व बिक्री में काफी अंतर पाया गया है। भारी मुनाफा लिया जा रहा था। इसलिए पूरी रिपोर्ट को तैयार करके केंद्र सरकार को भेजा जाएगा।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsअधिक मुनाफे पर बिक रही दवाओं को लेकर मेडिकल कॉलेजों में छापेमारी