नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत कार्यक्रम का आयोजन आज
हिन्दुस्तान, मोतिहारी
मोतिहारी में बापू सभागार में 'नशामुक्त युवा' विषय पर एक सेमिनार का आयोजन रविवार को किया जाएगा। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि 2008 बैच के आईआरएस समीर वानखेड़े होंगे, जो नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के पूर्व निदेशक हैं। सांसद राधा मोहन सिंह कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे।

मोतिहारी। एसं नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत कार्यक्रम का आयोजन रविवार को मोतिहारी स्थित बापू सभागार में किया जाएगा। कार्यक्रम के अंतर्गत ‘नशामुक्त युवा’ विषय पर सेमिनार का आयोजन किया गया है। सेमिनार में मुख्य अतिथि के रूप में 2008 बैच के भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) के व नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो, मुंबई ज़ोन के पूर्व निदेशक समीर वानखेड़े उपस्थित रहेंगे।अध्यक्षता सांसद व पूर्व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री राधा मोहन सिंह करेंगे। जानकारी भाजपा जिला मीडिया प्रभारी गुलरेज शहजाद ने दी।


