नशा मुक्ति के लिए सामूहिक शपथ दिलाई
हिन्दुस्तान, मुजफ्फर नगर
मुजफ्फरनगर में इंडियन पोटाश शुगर मिल के गेट पर नशा मुक्त भारत अभियान के तहत विशेष शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर बीके लक्ष्मी ने सभी अधिकारियों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई। सभी ने नशे से दूर रहने और समाज को जागरूक करने का संकल्प लिया।

मुजफ्फरनगर। इंडियन पोटाश शुगर मिल रोहाना कलां के मिल गेट पर नशा मुक्त भारत अभियान और मिशन स्पंदन के अंतर्गत एक विशेष शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया। यह आयोजन विकसित भारत की ओर एक सशक्त कदम तथा दादी प्रकाशमणि की पावन स्मृति में चलाए जा रहे 10 करोड़ नशा मुक्ति प्रतिज्ञा महाअभियान के तहत किया गया। कार्यक्रम में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की ओर से बीके लक्ष्मी ने शुगर यूनिट के हेड लोकेश कुमार सहित सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को नशा मुक्ति की शपथ दिलाई। इस दौरान सभी ने संकल्प लिया कि वे स्वयं कभी नशे के आदी नहीं होंगे और अपने परिवार व समाज को भी इसके प्रति जागरूक करेंगे।
इस अवसर पर बीके बृज मोहन त्यागी, बीके अरविंद सिंह, मदन मोहन और राकेश कुमार आदि मौजूद रहे।


