मेरे सपनों का भारत थीम पर प्रतियोगिताएं, विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा
बृजमनगंज के पंडित जवाहर लाल नेहरू इंटर कॉलेज में 'मेरे सपनों का भारत' थीम पर प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। भाषण, चित्रकला और प्रश्नोत्तरी में छात्रों ने भाग लिया। भाषण में दिव्य ज्योति, सपना मौर्या और आशीष ने पुरस्कार जीते। प्रधानाचार्य आरपी वर्मा ने छात्रों की रचनात्मकता की सराहना की।

बृजमनगंज, हिन्दुस्तान संवाद। पंडित जवाहर लाल नेहरू इंटर कॉलेज बरगाहपुर लेहड़ा में मेरे सपनों का भारत थीम पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं ने उत्साह के साथ प्रतिभाग करते हुए अपने सपनों के भारत की कल्पना को भाषण, चित्रकला और प्रश्नोत्तरी के माध्यम से प्रस्तुत किया।भाषण प्रतियोगिता में कुल 40 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। इसमें प्रथम स्थान दिव्य ज्योति, द्वितीय सपना मौर्या और तृतीय स्थान आशीष यादव ने प्राप्त किया। इसी क्रम में चित्रकला प्रतियोगिता में 35 विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। प्रथम स्थान वंदना चौरसिया, द्वितीय दिव्य ज्योति और तृतीय सहित ने हासिल किया। वहीं, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में 42 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।इसमें
प्रथम स्थान सत्यम यादव, द्वितीय सतीश कुमार यादव और तृतीय स्थान शिवम ने प्राप्त किया। प्रधानाचार्य आरपी वर्मा ने विजेता एवं प्रतिभागी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि मेरे सपनों का भारत जैसी प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों को देश के भविष्य के प्रति सोचने, अपनी कल्पनाओं को व्यक्त करने और रचनात्मक प्रतिभा निखारने का अवसर देती हैं।

