एनसीजेडसीसी में एक अगस्त से एनएसडी की कार्यशाला

हिन्दुस्तान, प्रयागराज
Follow us on Google News
share

प्रयागराज में एक महीने की नाट्य कार्यशाला आयोजित की जा रही है। यह कार्यशाला 1 अगस्त से 30 अगस्त तक चलेगी और इसमें 18 से 35 आयु वर्ग के रंगकर्मी भाग ले सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 27 जुलाई है। प्रतिभागियों को निशुल्क रहने की व्यवस्था दी जाएगी।

एनसीजेडसीसी में एक अगस्त से एनएसडी की कार्यशाला

प्रयागराज। उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र (एनसीजेडसीसी) व नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा (एनएसडी) नई दिल्ली की ओर से केंद्र के सभागार में एक महीने की प्रस्तुतिपरक नाट्य कार्यशाला का आयोजन एक अगस्त से होने जा रहा है। कार्यशाला तीस अगस्त तक चलेगी। जिसमें 18 से 35 आयु वर्ग के रंगकर्मी शामिल हो सकते हैं। इसके लिए पांच हजार रुपये की राशि जमा करनी होगी। जिसे कार्यशाला के समापन पर वापस किया जाएगा। केंद्र के निदेशक सुदेश शर्मा ने बताया कि आवेदन की अंतिम तिथि 27 जुलाई तक निर्धारित की गई है। प्रतिभागियों के रहने के लिए केंद्र निशुल्क सुविधा उपलब्ध कराएगा।

आवेदन आनलाइन व आफलाइन दोनों माध्यमों से स्वीकार किए जाएंगे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।