विश्व ब्राह्मण कल्याण परिषद की प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा बनी वंदना

हिन्दुस्तान, हापुड़
Follow us on Google News
share

फोटो संख्या-8 कल्याण परिषद द्वारा संगठन को ओर अधिक सशक्त, संगठित एवं सक्रिय बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए डा. वंदना व

विश्व ब्राह्मण कल्याण परिषद की प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा बनी वंदना

विश्व ब्राह्मण कल्याण परिषद द्वारा संगठन को ओर अधिक सशक्त, संगठित एवं सक्रिय बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए डा. वंदना वशिष्ठ को प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। डॉ. वंदना वशिष्ठ को यह महत्वपूर्ण दायित्व संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राजस्थान तथा हिमाचल प्रदेश के पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र द्वारा प्रदान किया गया है। इस संबंध में उन्हें विधिवत दायित्व पत्र प्रदान कर संगठन के प्रति उनकी जिम्मेदारियों का दायित्व सौंपा गया।

नवीनतम जिम्मेदारी

विश्व ब्राह्मण कल्याण परिषद के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी पंडित पीताम्बर शर्मा ने डॉ. वंदना वशिष्ठ को उनकी नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। वंदना वशिष्ठ ने इस महत्वपूर्ण दायित्व के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष कलराज मिश्र एवं संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह संगठन द्वारा उन पर व्यक्त किए गए विश्वास को पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ निभाएंगी।

महिला मोर्चा को सशक्त बनाना

उन्होंने कहा कि प्रदेश में महिला मोर्चा को मजबूत एवं प्रभावी बनाने, अधिक से अधिक महिलाओं को संगठन से जोड़ने तथा महिलाओं की सामाजिक, शैक्षिक एवं सांस्कृतिक क्षेत्र में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि वह संगठन के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने, समाज की महिलाओं को एकजुट करने तथा समाज के हित एवं कल्याण के लिए निरंतर कार्य करने का प्रयास करेंगी। उनकी नियुक्ति पर संगठन के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं समाज के विभिन्न लोगों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

सामान्य प्रश्न

डा. वंदना वशिष्ठ को कौन सी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है?
डा. वंदना वशिष्ठ को प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsविश्व ब्राह्मण कल्याण परिषद की प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा बनी वंदना