डॉ. त्रिपुरारी बने लोक महाविद्यालय के नए प्रभारी प्राचार्य
बनियापुर, एक प्रतिनिधि। के शैक्षणिक एवं प्रशासनिक कार्यों को सुचारु रूप से संचालित करने की प्रतिबद्धता जताई। उन्होंने लंबित पड़े अनुदान तथा आंतरिक स्रोत की राशि का भुगतान कराए जाने की बात भी कही। नए...

बनियापुर, एक प्रतिनिधि। लोक महाविद्यालय, हाफिजपुर में शुक्रवार को डॉ. त्रिपुरारी प्रसाद सिंह ने प्रभारी प्रचार्य का पद ग्रहण किया। पूर्व प्रभारी प्रचार्य डॉ. शशि निवास पांडेय के सेवा निवृति के बाद डॉ. सिंह को प्रभारी प्राचार्य नियुक्त किया गया। शासी निकाय द्वारा नियुक्ति के बाद पूर्व प्राचार्य डॉ. पांडेय ने नवनियुक्त प्रचार्य डॉ. सिंह को फूल माला पहना स्वागत किया। नए प्रभारी प्राचार्य ने महाविद्यालय के शैक्षणिक एवं प्रशासनिक कार्यों को सुचारु रूप से संचालित करने की प्रतिबद्धता जताई। उन्होंने लंबित पड़े अनुदान तथा आंतरिक स्रोत की राशि का भुगतान कराए जाने की बात भी कही। नए प्रभारी प्राचार्य ने कहा कि महाविद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुशासन और पारदर्शी प्रशासन उनकी प्राथमिकता होगी।
उन्होंने सभी शिक्षकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों के सहयोग से संस्थान के समग्र विकास के लिए कार्य करने का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर महाविद्यालय के शिक्षक प्रतिनिधि कवींद्र ओझा, डॉ. नवीन ओझा, डॉ. अविनाश ओझा, प्रो.काशीनाथ राय, प्रो.तारकेश्वर सिंह, प्रो.श्रीकांत राय, संजय कुमार ओझा, श्याम नारायण गिरी, श्यामसुंदर सिंह सहित सभी शिक्षक एवं शिक्षकेतरकर्मी उपस्थित थे।
इस खबर पर आपकी क्या राय है?


