सफाई कर्मचारियों के मुद्दों पर आयोग की सदस्या ने की अधिकारियों से चर्चा
हिन्दुस्तान, बरेली
डॉ. सुषमा गोरियाल ने राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग की सदस्यता के बाद बरेली का दौरा किया। उन्होंने स्थानीय लोगों और सामाजिक संगठनों द्वारा स्वागत स्वीकार किया। महर्षि वाल्मीकि मंदिर में दर्शन किए और डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर फूल चढ़ाए। सर्किट हाउस में सफाई कर्मचारियों के अधिकारों और कल्याणकारी योजनाओं पर बैठक भी हुई।

बरेली। राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी आयोग की सदस्या डॉ. सुषमा गोरियाल ने आयोग में नियुक्ति के बाद पहली बार दो दिवसीय बरेली दौरा किया। बरेली पहुंचने पर झुमका चौराहा, सीबीगंज और अन्य स्थानों पर स्थानीय लोगों व सामाजिक संगठनों ने उनका स्वागत किया। उन्होंने महर्षि वाल्मीकि मंदिर में दर्शन कर पुष्प अर्पित किए और डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। मीरगंज विधायक डीसी वर्मा और बरेली विधायक संजीव अग्रवाल ने भी उनका स्वागत किया। शुक्रवार को सर्किट हाउस में अधिकारियों के साथ बैठक में सफाई कर्मचारियों के अधिकार, कल्याणकारी योजनाओं, कार्य परिस्थितियों और विभागीय समन्वय पर चर्चा हुई। स्वागत करने वालों में मनोज थपलियाल, उमेश कठेरिया, विकास पासवान, अंशु आर्य, हरि सिंह वरदान, शिशुपाल कठेरिया आभा तिवारी, संध्या शर्मा समेत अन्य रहे।

