रांची के युवा डॉक्टर ने इटली में पेश की रिसर्च

हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
Follow us on Google News
share

झारखंड के रांची के डॉ. सृजन सिन्हा ने इटली के बोलोग्ना में बच्चों की सांस की बीमारियों पर आयोजित अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में अपना शोध पत्र प्रस्तुत किया। उनकी रिसर्च को कई विशेषज्ञों के बीच चुना गया। डॉ. सिन्हा एम्स ऋषिकेश से पीडियाट्रिक में डीएम की पढ़ाई कर रहे हैं।

रांची के युवा डॉक्टर ने इटली में पेश की रिसर्च

जमशेदपुर। झारखंड का मान बढ़ाते हुए रांची के डॉ. सृजन सिन्हा ने इटली के बोलोग्ना में आयोजित 'बच्चों की सांस की बीमारियों' पर एक प्रतिष्ठित इंटरनेशनल कॉन्फ्रेंस में अपना शोध पत्र प्रस्तुत किया। मालूम हो कि डॉ. सिन्हा को दुनिया भर के बच्चों की सांस की बीमारियों के जाने-माने विशेषज्ञों और रिसर्चर्स की ओर से मिली कई एंट्रीज़ में से उनकी रिसर्च को प्रेजेंटेशन के लिए चुना गया था। डॉ. सृजन अभी एम्स ऋषिकेश से पीडियाट्रिक इंटेंसिव केयर और पीडियाट्रिक पल्मोनोलॉजी में डीएम की पढ़ाई कर रहे हैं। वे रांची के रानी हॉस्पिटल के डायरेक्टर और नियोनेटोलॉजिस्ट (नवजात शिशु रोग विशेषज्ञ) डॉ. राजेश कुमार के बेटे हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।