कुलपति पहुंचे किसानों के बीच, वैज्ञानिक पशुपालन अपनाने का दिया संदेश
By Newswrap
हिन्दुस्तान, रुद्रपुरपंतनगर। गोविन्द बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय द्वारा टीएसपी ग्राम पैरपुरा (सितारगंज) में किसानों के लिए वैज्ञानिक पशुपालन पर प्रशिक्षण

पंतनगर। गोविंद बल्लभ पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. शिवेंद्र कुमार कश्यप ने टीएसपी ग्राम पैरपुरा, सितारगंज पहुंचकर किसानों को वैज्ञानिक पशुपालन अपनाने का संदेश दिया। उन्होंने आधुनिक तकनीकों के माध्यम से पशुपालन को अधिक लाभकारी बनाने का आह्वान किया। विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में पशु चिकित्सा एवं पशुविज्ञान महाविद्यालय के अधिष्ठाता डॉ. डी. कुमार, निदेशक शोध डॉ. संजय कुमार वर्मा सहित विशेषज्ञों ने गायों की देखभाल, संतुलित आहार, कृत्रिम गर्भाधान, प्रजनन प्रबंधन और नवजात बछियों के वैज्ञानिक पालन की जानकारी दी।


