डॉ. सर्वेश सिंह बने अमरनाथ झा हॉस्टल के अधीक्षक
हिन्दुस्तान, प्रयागराज
इलाहाबाद विश्वविद्यालय के प्राचीन इतिहास, संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग के डॉ. सर्वेश सिंह को डॉ. अमरनाथ झा हॉस्टल का अधीक्षक नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति विश्वविद्यालय के कुलसचिव के आदेश के अनुसार तत्काल प्रभाव से लागू होगी। डॉ. सिंह वर्तमान दायित्वों के साथ हॉस्टल अधीक्षक का कार्य भी करेंगे।

प्रयागराज। इलाहाबाद विश्वविद्यालय के प्राचीन इतिहास, संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग के डॉ. सर्वेश सिंह को डॉ. अमरनाथ झा हॉस्टल का अधीक्षक नियुक्त किया गया है। विश्वविद्यालय के कुलसचिव की ओर से जारी कार्यालय आदेश के अनुसार यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी। डॉ. सर्वेश सिंह अपने वर्तमान दायित्वों के साथ हॉस्टल अधीक्षक की जिम्मेदारी भी संभालेंगे।


