डॉ. संतोष शुक्ल को आचार्य नरेंद्र देव सम्मान
हिन्दुस्तान, प्रयागराज
प्रयागराज के लाल बहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. संतोष कुमार शुक्ल को उत्कृष्ट लेखन और गुणवत्तापूर्ण शिक्षण के लिए 2026 का आचार्य नरेंद्र देव सम्मान दिया गया। यह सम्मान एकेडमिक रिसर्च सोसाइटी द्वारा अंबेडकरनगर में आयोजित समारोह में प्रदान किया गया। कई शिक्षकों ने उनकी इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया।

प्रयागराज, मुख्य संवाददाता। लाल बहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज करछना के प्रधानाचार्य, अंग्रेजी की सात पुस्तकों एवं आठ शोधपत्रों के लेखक डॉ. संतोष कुमार शुक्ल को उत्कृष्ट लेखन, गुणवत्तापूर्ण शिक्षण, प्रशासनिक दक्षता के लिए आचार्य नरेंद्र देव सम्मान 2026 से अलंकृत किया गया। एकेडमिक रिसर्च सोसाइटी की ओर से रविवार को पंडित रामशब्द स्मृति महाविद्यालय अंबेडकरनगर में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस उपलब्धि पर डॉ. अभिषेक मिश्र, डॉ. योगेन्द्र सिंह, डॉ. पवन तिवारी, डॉ. शिव ओम तिवारी, शुभेंदु मिश्र, सर्वेश, श्रीकृष्ण त्रिपाठी, बृजेश पांडेय आदि ने हर्ष व्यक्त किया है।


