शिक्षक डा. संजीव कुमार को बिहार में किया गया सम्मानित
इटावा के शिक्षक डॉ. संजीव कुमार यादव को बिहार में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। उन्हें मुसाय नायक सीता देवी राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान 2026 दिया गया। डॉ. यादव समाज सेवा में सक्रिय हैं और सामाजिक जागरूकता, शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में निरंतर कार्य कर रहे हैं।

इटावा। शिक्षक डॉ.संजीव कुमार यादव को शिक्षा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट कार्यो के लिए बिहार में सम्मानित किया गया है। मिथिला के समस्तीपुर में केंद्रीय जलशक्ति राज्य मंत्री डॉ राजभूषण चौधरी, बिहार के श्रम संसाधन युवा रोजगार मंत्री अरुण शंकर प्रसाद ने डा. संजीव को मुसाय नायक सीता देवी राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान 2026 दिया । डॉ.संजीव कुमार यादव शिक्षक होने के साथ ही समाज सेवा में सक्रिय हैं और जनसरोकारों से सदैव जुड़े रहते हैं। उन्होने सामाजिक जागरूकता, शिक्षा, युवा सहभागिता के साथ ही समाज के वंचित व जरूरतमंद वर्गों के हित में निरंतर कार्य किया है। वे शिक्षा, सामाजिक जागरूकता, स्वास्थ्य, पर्यावरण तथा सामुदायिक विकास से जुड़े कार्यक्रमों में सक्रिय रहते हैं।
डा. संजीव कुमार को वर्ष 2016 से 2026 के बीच सामाजिक, शैक्षणिक एवं जनहितकारी गतिविधियों में उल्लेखनीय योगदान के लिए कई स्थानों पर सम्मानित किया जा चुका है।इस समारोह में क विधायक रोसड़ा वीरेंद्र कुमार, सांसद समस्तीपुर,निदेशक उच्च शिक्षा बिहार डॉ एनके अग्रवाल, विधान परिषद सदस्य डॉ तरुण कुमार, समाजसेविका भाजपा नेत्री चेतना झांब, ट्रस्ट के संयोजक सत्येंद्र कुमार नायक,राकेश कुमार,अरविंद नायक मौजूदर रहे।


