दून की डॉ रुपाली वशिष्ठ बनीं मिस एशिया इंटरनेशनल 2026 की विजेता
देहरादून की डॉ रुपाली वशिष्ठ ने मिस एशिया इंटरनेशनल प्रतियोगिता में विजेता का खिताब जीतकर देश का मान बढ़ाया। उन्होंने 5,00,000 रुपये का पुरस्कार भी प्राप्त किया। उनकी सफलता ने भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट के सदस्यों में उल्लास का संचार किया है, और यह महिलाओं के आत्मविश्वास और प्रतिभा का प्रेरणादायक उदाहरण है।
देहरादून। भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट की देहरादून जिला अध्यक्ष डॉ रुपाली वशिष्ठ ने मिस एशिया इंटरनेशनल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का प्रतिष्ठित खिताब अपने नाम कर लिया है। इस जीत के साथ उन्होंने न केवल अपने परिवार और देहरादून का, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पूरे भारत का मान बढ़ाया है। विजेता बनने पर आयोजकों द्वारा उन्हें मंच पर सम्मानित किया गया, जहाँ उन्हें 5,00,000 रुपये का पुरस्कार भी सौंपा गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील सिंह यादव और राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। उनकी इस सफलता से भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और सदस्यों में हर्ष की लहर है।
राष्ट्रीय अध्यक्ष और कार्यकारिणी ने अपने संयुक्त संदेश में कहा कि डॉ रुपाली वशिष्ठ की यह सफलता देश की महिलाओं के आत्मविश्वास, प्रतिभा और सामर्थ्य का एक प्रेरणादायक उदाहरण है। यह जीत यह संदेश देती है कि महिलाएं समाजसेवा के साथ-साथ विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकती हैं और आत्मनिर्भर बनकर देश व समाज का गौरव बढ़ा सकती हैं।

