करणी सेना प्रमुख राज शेखावत पहुंचे आदित्यपुर, हिमांशु की हत्या में पुलिसकर्मियों पर मुकदमे को उठाई आवाज

हिन्दुस्तान, जमशेदपुर
Follow us on Google News
share

आदित्यपुर में हिमांशु सिंह की तेरहवीं पर राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष डॉ. राज शेखावत ने पुलिस और झारखंड सरकार की कानून-व्यवस्था की आलोचना की। उन्होंने परिवार को संवेदनाएँ व्यक्त करते हुए कहा कि लापरवाह पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए और मामले की सीबीआई जांच की मांग की।

करणी सेना प्रमुख राज शेखावत पहुंचे आदित्यपुर, हिमांशु की हत्या में पुलिसकर्मियों पर मुकदमे को उठाई आवाज

बिष्टूपुर स्थित डीडी बार के बाहर आदित्यपुर के हरिओम नगर निवासी हिमांशु सिंह की तेरहवीं में रविवार को राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राज शेखावत शामिल हुए। उन्होंने परिजनों से मुलाकात की और संवेदना व्यक्त करते हुए दुख की इस घड़ी में हरसंभव साथ देने का भरोसा दिया। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए डॉ. राज शेखावत ने झारखंड सरकार और स्थानीय प्रशासन को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार पुलिस की मौजूदगी में हिमांशु की बेरहमी से हत्या कर दी गई, उससे यह साफ जाहिर होता है कि झारखंड में कानून-व्यवस्था पूरी तरह चौपट हो चुकी है और अपराधियों में पुलिस का कोई खौफ नहीं है।

हिमांशु के पिता से बात करते हुए कहा कि घटना के वक्त मौके पर मौजूद तमाम लापरवाह पुलिसकर्मियों पर धारा 302 के तहत हत्या का मुकदमा दर्ज होना चाहिए। इसमें उनकी भूमिका की जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि पकड़े गए आरोपियों का कोर्ट ट्रायल करने के बजाय सीधे एनकाउंटर किया जाना चाहिए, ताकि अपराधियों में खौफ पैदा हो। डॉ. शेखावत ने पीड़ित परिवार को सलाह दी कि उन्हें पूरे मामले की सीबीआई जांच की मांग करनी चाहिए। हालांकि, हिमांशु के पिता ने स्पष्ट किया कि वे अबतक की पुलिसिया कार्रवाई से संतुष्ट हैं। इसके बावजूद शेखावत ने जोर देकर कहा कि निष्पक्ष जांच के लिए स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम का गठन किया जाए, जिसमें रिटायर जज भी शामिल हों। उन्होंने कहा कि निष्पक्ष जांच बेहद जरूरी है, ताकि भविष्य में किसी और मासूम के साथ ऐसी खौफनाक घटना दोबारा न हो। इस दौरान हरिओम नगर स्थित आवास पर करणी सेना के दर्जनों पदाधिकारियों, सदस्यों सहित भारी संख्या में स्थानीय लोग और प्रबुद्ध नागरिक मौजूद रहे, जिन्होंने पीड़ित परिवार के लिए न्याय की मांग को दोहराया।फोटो : 5 : जमशेदपुर के आदित्यपुर पीड़ित परिवार से मिलते करणी सेना के अध्यक्ष।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।