डॉ. प्रांजल त्रिपाठी बने रोटरी डिस्ट्रिक्ट-3120 के असिस्टेंट गवर्नर

हिन्दुस्तान, बलरामपुर
Follow us on Google News
share

रोटरी डिस्ट्रिक्ट-3120 के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर डॉ. दिनेश गर्ग ने बलरामपुर के रोटरी क्लब के पूर्व अध्यक्ष डॉ. प्रांजल त्रिपाठी को लखनऊ रीजन का असिस्टेंट गवर्नर नियुक्त किया है। उन्होंने विभिन्न जनसेवा कार्यक्रमों में सक्रियता दिखाई है। डॉ. त्रिपाठी ने अपनी नई भूमिका को निष्ठा और समर्पण के साथ निभाने का आश्वासन दिया।

डॉ. प्रांजल त्रिपाठी बने रोटरी डिस्ट्रिक्ट-3120 के असिस्टेंट गवर्नर

बलरामपुर, संवाददाता। रोटरी डिस्ट्रिक्ट-3120 के वर्ष 2027-28 के डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन दिनेश गर्ग ने रोटरी क्लब बलरामपुर के पूर्व अध्यक्ष एवं पीएचएफ रोटेरियन डॉ. प्रांजल त्रिपाठी को लखनऊ रीजन का असिस्टेंट गवर्नर नियुक्त किया है। डॉ. त्रिपाठी वीटीएम हॉस्पिटल के प्रबंधक हैं और रोटरी इंटरनेशनल की ओर से पाल हैरिस सम्मान से सम्मानित हो चुके हैं। डॉ. प्रांजल त्रिपाठी वर्ष 2007 से रोटरी क्लब बलरामपुर की सामाजिक गतिविधियों से सक्रिय रूप से जुड़े हैं। रक्तदान शिविर, पौधारोपण, जरूरतमंदों को कंबल वितरण व निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर सहित विभिन्न जनसेवा कार्यक्रमों में उनका योगदान रहा है। वह रोटरी क्लब बलरामपुर के दो बार अध्यक्ष भी रह चुके हैं।

नई जिम्मेदारी मिलने पर उन्होंने कहा कि असिस्टेंट गवर्नर के रूप में अपने दायित्व का पूर्ण निष्ठा, समर्पण व प्रतिबद्धता के साथ निर्वहन करेंगे। उनकी नियुक्ति पर रोटरी क्लब बलरामपुर के पूर्व डिस्ट्रिक्ट गवर्नर रोटेरियन केके श्रीवास्तव, रोटेरियन अमरजीत सिंह बिट्टू, क्लब अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, सचिव डॉ. प्रदीप दूबे, डॉ. कुलदीप विश्वकर्मा, अनूप सर्राफ, डॉ. श्रद्धा सिंह, डॉ. निधि त्रिपाठी, रमेश पाहवा, तारा चंद्र अग्रवाल, राजेंद्र कृष्ण श्रीवास्तव, अभयपाल, डॉ. आईडी आर्या, डॉ. एमएल शाह, डॉ. अजय प्रकाश श्रीवास्तव, अनिल अग्रवाल, अभिषेक सिन्हा व दीपक अग्रवाल ने बधाई दी। रोटरी क्लब ग्रेटर के डॉ. देवेश चंद्र श्रीवास्तव, डेंटल सर्जन डॉ. सौरभ सिंह व डॉ. जुबैर, ग्रेजुएट मेडिकल प्रैक्टिशनर एसोसिएशन के वरिष्ठ सर्जन डॉ. प्रमोद कुमार श्रीवास्तव, डॉ. वाईपी गुप्ता, डॉ. राकेश चंद्र श्रीवास्तव, डॉ. विजय पांडेय, डॉ. अखिलेश उपाध्याय, डॉ. अभिषेक श्रीवास्तव, डॉ. केके राणा व डॉ. एचएस मिश्रा ने बधाई दी। नीमा एसोसिएशन बलरामपुर के डॉ. शहंशाह आलम, डॉ. इकबाल, डॉ. श्याम, डॉ. अब्दुल सुबहान, डॉ. एफ. रहमान और डॉ. असलम सहित अनेक प्रबुद्धजनों ने भी डॉ. त्रिपाठी को शुभकामनाएं दीं।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsडॉ. प्रांजल त्रिपाठी बने रोटरी डिस्ट्रिक्ट-3120 के असिस्टेंट गवर्नर