जमुई: गिद्धौर के डॉ. निलेंदु ने झारखंड में जनसंख्या नियंत्रण में लहराया परचम
गिद्धौर के निवासी डॉ. निलेंदु दत्त मिश्र को झारखंड सरकार द्वारा विश्व जनसंख्या दिवस पर सम्मानित किया गया। उन्हें जनसंख्या नियंत्रण में उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशस्ति पत्र दिया गया। डॉ. मिश्र ने महदीहा गांव को गोद लेकर उसे झारखंड का पहला पूर्णतः जनसंख्या नियंत्रित गांव बनाया है। उनका अभियान अन्य क्षेत्रों में भी जारी है।

जमुई से सुधांशु की रिपोर्ट गिद्धौर निज संवाददाता। जिले के गिद्धौर निवासी देवघर के सुप्रसिद्ध नेत्र चिकित्सक डॉ. निलेंदु दत्त मिश्र को विश्व जनसंख्या दिवस पर झारखंड सरकार ने सम्मानित किया। स्वास्थ्य सह शिक्षा मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने जनसंख्या नियंत्रण में उत्कृष्ट कार्य के लिए उन्हें प्रशस्ति पत्र देकर नवाजा। 2019 में डॉ. मिश्र ने सोनारायठाढ़ी के महदीहा गांव को गोद लिया। शिक्षा, स्वास्थ्य और जनसंख्या नियंत्रण को लक्ष्य बनाकर काम किया नतीजा 2023 में महदीहा झारखंड का पहला पूर्णतः जनसंख्या नियंत्रित गांव बना। बैद्यनाथ शंकर नेत्रालय के निदेशक डॉ. मिश्र का अभियान अब मगदिहा, भोरा, जमुआ, बींझा, मोहनपुर और खिजुरिया में जारी है।
डॉ. मिश्र ने कहा बढ़ती जनसंख्या ही गरीबी और बेरोजगारी की जड़ है। यह सम्मान सेवा की प्रेरणा देगा। इस उपलब्धि से गिद्धौर वासियों का सीना गर्व से चौड़ा है। वहीं झारखंड सरकार से मिले इस सम्मान के पीछे राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के निदेशक शशि प्रकाश झा, स्वास्थ्य सचिव अजय कुमार सिंह एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी के प्रति आभार व्यक्त किया है।
इस खबर पर आपकी क्या राय है?


