खीरी की डॉ. नेहा सिंघई को ओमेन एक्लीसेंस इन वैटरनरी साइंस अवार्ड

हिन्दुस्तान, लखीमपुरखीरी
Follow us on Google News
share

लखीमपुर की पशु चिकित्सक डॉ. नेहा सिंघई को नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में ओमेन एक्लीसेंस इन वैटरनरी साइंस अवार्ड से सम्मानित किया गया। उन्होंने खीरी क्षेत्र में आधुनिक पशु चिकित्सा सुविधाओं का विस्तार किया है। उनके एनीमल डायग्नोस्टिक सेंटर में उन्नत तकनीक उपलब्ध हैं। परिवार और शुभचिन्तकों ने उन्हें इस सम्मान पर बधाई दी।

खीरी की डॉ. नेहा सिंघई को ओमेन एक्लीसेंस इन वैटरनरी साइंस अवार्ड

लखीमपुर। जिले की पशु चिकित्सक डॉ. नेहा सिंघई को ओमेन एक्लीसेंस इन वैटरनरी साइंस अवार्ड से नवाजा गया। यह अवार्ड नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में दिया गया। इस सम्मान समारोह में देश की 36 महिला पशु चिकित्सकों को सम्मानित किया गया। भारत सरकार के मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी मंत्रालय राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल की मौजूदगी में सम्मानित किया गया। डॉ. नेहा सिंघई ने खीरी क्षेत्र में पहली बार आधुनिक पशु चिकित्सा निदान सुविधाओं को व्यापक रूप से उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की। उनके एनीमल डायग्नोस्टिक सेंटर में उन्नत एक्सरे, अल्ट्रासोनोग्राफी, कंप्लीट ब्लड टेस्ट व बायोकेमेस्ट्री जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं।

इसके अलावा आरवी पेट क्लीनिक एंड सर्जिकल सेंटर में विभिन्न प्रकार की जटिल शल्य चिकित्सा की सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। डॉ. नेहा एसपीसीए की सक्रिय सदस्य हैं। पशु संरक्षण व पशुओं के प्रति क्रूरता की रोकथाम से जुड़ी गतिविधियों में योगदान देती हैं। आयोजकों द्वारा डॉ. नेहा सिंघई को उन्नत पशु चिकित्सा सेवाओं, आधुनिक निदान एवं शल्य चिकित्सा सुविधाओं के विकास व पशु कल्याण के क्षेत्र में उनके सराहनीय योगदान के लिए यह सम्मान दिया गया। डॉ. नेहा को सम्मान मिलने से उनके परिजनों, शुभचिन्तकों ने खुशी जताई और बधाई दी है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsखीरी की डॉ. नेहा सिंघई को ओमेन एक्लीसेंस इन वैटरनरी साइंस अवार्ड