कार्यवाहक उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. मोनिका ने संभाला कामकाज

हिन्दुस्तान, प्रयागराज
Follow us on Google News
share

प्रयागराज में कार्यवाहक उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. मोनिका सिंह ने शिक्षा निदेशालय में कार्यभार ग्रहण किया। उन्होंने उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान संयुक्त निदेशक, सहायक निदेशक और अन्य शिक्षकों ने उनका स्वागत किया। डॉ. मोनिका की सेवानिवृत्ति 30 अप्रैल 2029 को होगी।

कार्यवाहक उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. मोनिका ने संभाला कामकाज

प्रयागराज मुख्य संवाददाता कार्यवाहक उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. मोनिका सिंह ने शुक्रवार को शिक्षा निदेशालय में कार्यभार ग्रहण कर लिया। निवर्तमान कार्यवाहक निदेशक डॉ. बीएल शर्मा ने प्रभार सौंपा। कार्यभार ग्रहण करने के बाद डॉ. मोनिका सिंह ने मुक्त विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में हिस्सा लेने आए उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय से सर्किट हाउस में शिष्टाचार भेंट की।कार्यभार ग्रहण करने पर संयुक्त निदेशक डॉ. शशि कपूर, सहायक निदेशक अवनीश गौतम, सांख्यिकी शोध अधिकारी पंकज सिंह व पीयूष चन्द्र मिश्र आदि ने स्वागत किया। कुछ शिक्षकों ने भी पदभार ग्रहण करने पर बधाई दी। अपने कैडर में सबसे वरिष्ठ डॉ. मोनिका सिंह की सेवानिवृत्ति 30 अप्रैल 2029 को होगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव , CJP Protest Live और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsNational Newsकार्यवाहक उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. मोनिका ने संभाला कामकाज