सीएचसी अछल्दा में डॉ. मंजू गुप्ता को भावभीनी विदाई
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अछल्दा में डॉ. मंजू गुप्ता के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। चिकित्सा अधिकारियों ने उनके सेवा काल की सराहना की। डॉ. गुप्ता ने निष्ठा और ईमानदारी से मरीजों की सेवा की। समारोह में उन्हें पुष्पगुच्छ और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अछल्दा में हेल्थ विजिटर के पद से सेवानिवृत्त हुईं डॉ. मंजू गुप्ता के सम्मान में शुक्रवार को भावभीनी विदाई समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान चिकित्सा अधिकारियों और स्वास्थ्य कर्मियों ने उनके लंबे सेवाकाल एवं स्वास्थ्य सेवाओं में दिए गए योगदान की सराहना करते हुए सम्मानित किया। समारोह में वक्ताओं ने कहा कि डॉ. मंजू गुप्ता ने अपने पूरे सेवाकाल में पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ कार्य किया। उन्होंने मरीजों की सेवा के साथ-साथ विभागीय दायित्वों का भी जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन किया। उनके कार्य व्यवहार और सेवा भावना को हमेशा याद रखा जाएगा। इस अवसर पर सीएचसी अधीक्षक डॉ. जितेंद्र यादव, डॉ. शिवेंद्र चौहान, डॉ. राजेश यादव, अमित अटल, संजीव कुमार सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान डॉ. मंजू गुप्ता को पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मानित किया गया। सभी ने उनके स्वस्थ, सुखद एवं मंगलमय सेवानिवृत्त जीवन की कामना की। सीएचसी अधीक्षक डॉ. जितेंद्र यादव ने कहा कि डॉ. मंजू गुप्ता ने अपने सेवाकाल में पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ स्वास्थ्य सेवाओं को समर्पित रहकर कार्य किया। उनका अनुभव और कार्यशैली स्वास्थ्य विभाग के लिए सदैव प्रेरणादायी रहेगी।


