डॉ ललित किशोर को मिला पंडित राजकुमार शुक्ल स्मृति सम्मान

हिन्दुस्तान, मुजफ्फरपुर
Follow us on Google News
share

मुजफ्फरपुर के आरडीएस कॉलेज के सहायक प्राध्यापक डॉ ललित किशोर को ‘पंडित राजकुमार शुक्ल स्मृति सम्मान’ से सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान इतिहास, पत्रकारिता और समाजसेवा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए मिला। बिहार विधान परिषद सभागार में उच्च शिक्षा मंत्री संजय सिंह द्वारा यह पुरस्कार प्रदान किया गया।

डॉ ललित किशोर को मिला पंडित राजकुमार शुक्ल स्मृति सम्मान

मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। आरडीएस कॉलेज के इतिहास विभाग के सहायक प्राध्यापक एवं बीआरएबीयू अतिथि प्राध्यापक संघ के अध्यक्ष डॉ ललित किशोर को ‘पंडित राजकुमार शुक्ल स्मृति सम्मान’ से सम्मानित किया गया। उन्हें यह प्रतिष्ठित सम्मान इतिहास व पत्रकारिता लेखन तथा समाजसेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए दिया गया। यह सम्मान सूबे के उच्च शिक्षा मंत्री संजय सिंह टाइगर द्वारा बिहार विधान परिषद सभागार में दिया गया। समारोह में राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सैयद अता हसनैन भी मौजूद थे। मौके पर शिक्षा, साहित्य, समाजसेवा एवं विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाले लगभग एक सौ शिक्षाविदों एवं प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया।

Mrityunjay Kumar

लेखक के बारे में

Mrityunjay Kumar

शॉर्ट बायो: मृत्युंजय कुमार पिछले 17 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में 'लाइव हिन्दुस्तान' में हेल्थ और हायर एजुकेशन बीट पर रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

परिचय एवं अनुभव
मृत्युंजय कुमार, जिन्हें पत्रकारिता में 17 वर्षों का अनुभव है। वर्तमान में वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में हेल्थ और हायर एजुकेशन की रिपोर्टिंग कर रहे हैं। 2021 से इस भूमिका में रहते हुए उन्होंने डिजिटल कंटेंट के बदलते ट्रेंड्स और पाठकों की रुचि पर मजबूत पकड़ बनाई है।

करियर का सफर
मृत्युंजय ने अपने करियर की शुरुआत 2009 में हिन्दुस्तान पटना से की। इसके बाद नई दुनिया दिल्ली, अमर उजाला नोएडा और गोरखपुर, हिन्दुस्तान गोरखपुर, दैनिक जागरण पटना, हिन्दुस्तान भागलपुर, प्रभात खबर मुजफ्फरपुर और अब हिन्दुस्तान मुजफ्फरपुर में काम कर रहे हैं। वर्ष 2014 में दैनिक जागरण में इन्हें डिजिटल बिहार प्रभारी बनाया गया। इसके बाद दैनिक जागरण पटना के सिटी जागरण टीम का प्रभारी बनाया गया।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मेडिकल रिपोर्टिंग
पीजी हिन्दी, दिल्ली विश्वविद्यालय और प्रिंट पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा।

विशेषज्ञता
हेल्थ, एजुकेशन, कला संस्कृति, साहित्य

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsडॉ ललित किशोर को मिला पंडित राजकुमार शुक्ल स्मृति सम्मान