डॉ. जमीरुल पूर्णिया विश्वविद्यालय के नए परीक्षा नियंत्रक

हिन्दुस्तान, पूर्णिया
Follow us on Google News
share

पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। राज्यपाल सह कुलाधिपति के निर्देश पर बिहार लोक भवन द्वारा अधिसूचना जारी कर डॉ. जमीर

डॉ. जमीरुल पूर्णिया विश्वविद्यालय के नए परीक्षा नियंत्रक

पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। राज्यपाल सह कुलाधिपति के निर्देश पर बिहार लोक भवन द्वारा अधिसूचना जारी कर डॉ. जमीरुल को पूर्णिया विश्वविद्यालय का नया परीक्षा नियंत्रक नियुक्त किया गया है। कुछ दिन पूर्व ही में तत्कालीन परीक्षा नियंत्रक प्रो. अमरकांत सिंह ने पारिवारिक कारणों का हवाला देते हुए अचानक अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। उनके इस्तीफे के बाद विश्वविद्यालय में परीक्षा विभाग का कामकाज प्रभावित न हो, इसे देखते हुए राजभवन ने त्वरित कार्रवाई की है और डॉ. जमीरुल को विश्वविद्यालय का नया परीक्षा नियंत्रक नियुक्त कर दिया है। डॉ. जमीरुल की परीक्षा नियंत्रक के पद पर नियुक्ति ऐसे समय में हुई है जब राज्य में परीक्षा प्रणालियों में सुधार और पारदर्शिता को लेकर सरकार बेहद गंभीर है।

नए परीक्षा नियंत्रक के सामने समय पर सत्रों को नियमित करने, लंबित परीक्षाओं का आयोजन करने और समय पर परीक्षा परिणाम घोषित करने की बड़ी जिम्मेदारी है। विश्वविद्यालय के प्रशासनिक अधिकारियों, शिक्षकों और छात्र संगठनों ने डॉ. जमीरुल की इस नियुक्ति का स्वागत किया है और उम्मीद जताई है कि उनके नेतृत्व में परीक्षा विभाग में नए और सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsडॉ. जमीरुल पूर्णिया विश्वविद्यालय के नए परीक्षा नियंत्रक