डीडी उत्तर प्रदेश के ‘वंस मोर’ सीजन-4 में गूंजेगी शाहजहांपुर के कवि डॉ. इन्दु अजनबी की कविता

हिन्दुस्तान, शाहजहांपुर
Follow us on Google News
share

शाहजहांपुर के वरिष्ठ कवि डॉ. इन्दु अजनबी को दूरदर्शन उत्तर प्रदेश के काव्य कार्यक्रम ‘वंस मोर’ सीजन-4 में आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम की शूटिंग लखनऊ में हुई। प्रसारण 20 जुलाई को शाम 7:30 बजे होगा। इस चयन से साहित्य जगत में खुशी है और इसे शाहजहांपुर की गौरवपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है।

डीडी उत्तर प्रदेश के ‘वंस मोर’ सीजन-4 में गूंजेगी शाहजहांपुर के कवि डॉ. इन्दु अजनबी की कविता

शाहजहांपुर। शहर के वरिष्ठ कवि डॉ. इन्दु अजनबी को दूरदर्शन उत्तर प्रदेश के लोकप्रिय काव्य कार्यक्रम ‘वंस मोर’ सीजन-4 में काव्यपाठ के लिए आमंत्रित किया गया है। कार्यक्रम की शूटिंग दूरदर्शन केंद्र लखनऊ के स्टूडियो में संपन्न हो गई है। डॉ. इन्दु अजनबी ने बताया कि इस कार्यक्रम में उनके साथ कवि सौरभ जैन सुमन, कुमार ललित और चेतना शर्मा के काव्यपाठ की भी रिकॉर्डिंग की गई। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. सर्वेश अस्थाना ने किया।उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का प्रसारण 20 जुलाई को शाम 7:30 बजे डीडी उत्तर प्रदेश पर किया जाएगा। डॉ. इन्दु अजनबी के इस चयन पर साहित्य जगत में खुशी की लहर है।

सरिता बाजपेई, पीयूष शर्मा, रामबाबू शुक्ल, अरविन्द पंडित, सुमन पाठक, प्रदीप बैरागी, सुदीप शुक्ला, मनोज शर्मा गोपाल, विवेक शर्मा, अरुण दीक्षित और अजय अवस्थी सहित अनेक साहित्यकारों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए इसे शाहजहांपुर के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।