औषधीय मशरूम से अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचीं डॉ. हिरेशा

हिन्दुस्तान, विकासनगर
Follow us on Google News
share

डॉ. हिरेशा वर्मा ने औषधीय मशरूम की खेती से ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का सपना देखा है। उनकी कंपनी हैन एग्रोकेयर को ब्रिक्स डब्ल्यूबीए महिला स्टार्टअप प्रतियोगिता-2026 में कृषि एवं खाद्य सुरक्षा श्रेणी का विजेता चुना गया है। यह उपलब्धि महिला किसानों और सहयोगियों की सामूहिक मेहनत का परिणाम है।

औषधीय मशरूम से अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचीं डॉ. हिरेशा

ग्रामीण महिलाओं को औषधीय मशरूम की खेती के जरिए आत्मनिर्भर बनाने का सपना देखने वाली जलवायु टावर झाझरा देहरादून निवासी डॉ. हिरेशा वर्मा ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश का नाम रोशन किया है। उनकी कंपनी हैन एग्रोकेयर एलएलपी को ब्रिक्स डब्ल्यूबीए महिला स्टार्टअप प्रतियोगिता-2026 में कृषि एवं खाद्य सुरक्षा श्रेणी का विजेता चुना गया है। इस श्रेणी में पुरस्कार हासिल करने वाली यह एकमात्र भारतीय कंपनी है। एक दशक से अधिक समय पहले डॉ. हिरेशा वर्मा ने अपना कॉरपोरेट करियर छोड़कर पछुवादून के छरबा में औषधीय मशरूम की खेती को ग्रामीण अर्थव्यवस्था से जोड़ने की दिशा में काम शुरू किया था।

उनके मुताबिक इस पहल का केंद्र ग्रामीण महिलाएं हैं। औषधीय मशरूम की खेती और प्रशिक्षण के माध्यम से महिलाओं को परिवार की आय में योगदान देने के साथ टिकाऊ आजीविका का अवसर मिल रहा है। बीते शुक्रवार को नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित कार्यक्रम में मिली इस उपलब्धि को डॉ. वर्मा ने अपनी व्यक्तिगत सफलता के बजाय महिला किसानों, प्रशिक्षुओं, टीम, मार्गदर्शकों और सहयोगियों की सामूहिक उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि जब यह पहल महज एक विचार थी, तब जिन लोगों ने उस पर विश्वास जताया, उनके सहयोग से ही यह अंतरराष्ट्रीय पहचान तक पहुंच सकी।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsऔषधीय मशरूम से अंतरराष्ट्रीय मंच तक पहुंचीं डॉ. हिरेशा