विवि के परिसरों में रोपे गए 400 पौधे

हिन्दुस्तान, आगरा
Follow us on Google News
share

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के शताब्दी वर्ष पर पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें 400 पौधे 'एक पेड़ मां के नाम' के तहत लगाए गए। कुलपति प्रो. आशु रानी ने विचार व्यक्त किया कि प्रकृति जीवनदाता है और हमें इसकी रक्षा के लिए पौधे लगाने चाहिए। शिक्षकों और छात्रों ने उत्साहित होकर भाग लिया।

विवि के परिसरों में रोपे गए 400 पौधे

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में पौधरोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। एक पेड़ मां के नाम के तहत विवि के खंदारी, छलेसर और पालीवाल पार्क परिसर में एक साथ 400 पौधे लगाए गए। कुलपति प्रो. आशु रानी के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम में एनएसएस, एनसीसी, शिक्षकों और छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। खंदारी परिसर में कुलपति प्रो. आशु रानी और पालीवाल पार्क में कुलसचिव अजय मिश्रा ने पौधरोपण कर नेतृत्व किया। कुलपति ने कहा कि प्रकृति जीवनदाता है, इसलिए प्रत्येक नागरिक को अपनी मां के सम्मान में एक पौधा लगाकर उसके संरक्षण का संकल्प लेना चाहिए।

अभियान में समन्वयक प्रो.भूपेन्द्र स्वरूप शर्मा, डॉ. पूनम तिवारी, डॉ. मनोज राठौर, डॉ. अखिलेश सक्सेना, डॉ. महेश फौजदार, डॉ. रत्ना पांडेय और डॉ. नीरज कुशवाहा मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Sawan 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candisates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।