21 से होंगे एलएलबी प्रथम वर्ष के प्रैक्टिकल
By Newswrap
हिन्दुस्तान, आगराडॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय ने 2025-26 के एलएलबी 1st वर्ष एवं बीए-एलएलबी 2nd वर्ष की प्रायोगिक परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी किया है। ये परीक्षाएं 21 से 24 जुलाई 2026 तक विभिन्न कॉलेजों में आयोजित होंगी। परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश ने निर्धारित पाठ्यक्रम के अनुसार परीक्षा कराने का निर्देश दिया है।

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय ने सत्र 2025-26 के एलएलबी प्रथम वर्ष एवं बीए-एलएलबी द्वितीय वर्ष की प्रायोगिक परीक्षाओं का कार्यक्रम जारी कर दिया है। इसके अनुसार परीक्षाएं 21 से 24 जुलाई 2026 के बीच आयोजित होंगी। सबसे पहले 21 जुलाई को बीएसए कॉलेज में, 22 जुलाई को आगरा कॉलेज में, 23 जुलाई को आगरा, मथुरा, फिरोजाबाद और मैनपुरी के अधिकांश विधि महाविद्यालयों में परीक्षाएं कराई जाएंगी। वहीं, 24 जुलाई को अर्थशास्त्र विभाग, पालीवाल पार्क तथा चौधरी राम सिंह पुष्पा देवी कॉलेज में परीक्षा होगी। परीक्षा नियंत्रक डॉ. ओमप्रकाश के अनुसार संबंधित महाविद्यालयों को निर्धारित पाठ्यक्रम के अनुसार परीक्षा करानी होगी।
इस खबर पर आपकी क्या राय है?
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से जुड़ी नवीनतम खबरों और पल-पल की जानकारी के लिए हमारे साथ जुड़े रहें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।


