डॉ भारती कश्यप को स्पेशल लीडरशिप अवॉर्ड, डॉ विभूति को बेस्ट टीचर सम्मान

हिन्दुस्तान, रांची
share

नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ भारती कश्यप को महिला स्वास्थ्य और नेत्र चिकित्सा में योगदान के लिए स्पेशल लीडरशिप अवॉर्ड मिला। डॉ विभूति कश्यप को युवा महिला नेत्र चिकित्सकों के प्रशिक्षण के लिए बेस्ट टीचर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। डॉ भारती कश्यप के नेतृत्व में झारखंड में छह लाख से अधिक महिलाओं की सर्वाइकल कैंसर स्क्रीनिंग हुई और सरकारी स्कूलों में 25 लाख से अधिक बच्चों की आंखों की जांच की गई।

डॉ भारती कश्यप को स्पेशल लीडरशिप अवॉर्ड, डॉ विभूति को बेस्ट टीचर सम्मान

रांची, वरीय संवाददाता। नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ भारती कश्यप को महिला स्वास्थ्य और नेत्र चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए राष्ट्रीय स्तर पर स्पेशल लीडरशिप अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। वहीं, रांची के विट्रियो रेटिना सर्जन डॉ विभूति कश्यप को युवा महिला नेत्र रोग विशेषज्ञों को बेहतर अकादमिक प्रशिक्षण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षण देने के लिए बेस्ट टीचर अवॉर्ड मिला। दोनों को यह सम्मान वीमेन ऑप्थैल्मोलॉजिस्ट्स सोसाइटी ऑफ इंडिया (डब्ल्यूओएस) के उद्घाटन समारोह में दिया गया। डॉ भारती कश्यप को सम्मान ऑल इंडिया ऑप्थैल्मोलॉजिकल सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ जेएस तितियाल और आई बैंक एसोसिएशन ऑफ इंडिया की उपाध्यक्ष डॉ नम्रता शर्मा ने प्रदान किया। डॉ कश्यप को वर्ष 2017 में राष्ट्रपति द्वारा नारी शक्ति पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है।

छह लाख महिलाओं की हुई स्क्रीनिंग

महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य के लिए अभियान

आईएमए झारखंड वीमेंस डॉक्टर्स विंग की अध्यक्ष डॉ भारती कश्यप के नेतृत्व में अप्रैल 2021 से मई 2026 के बीच राज्य में छह लाख से अधिक महिलाओं की सर्वाइकल कैंसर स्क्रीनिंग की गई। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के साथ आधिकारिक साझेदारी के तहत चलाए गए अभियान में पाकुड़, संथाल परगना और कोल्हान के दूरदराज क्षेत्रों की महिलाओं पर विशेष ध्यान दिया गया। डॉ कश्यप की पहल पर झारखंड के सरकारी स्कूलों में 25 लाख से अधिक बच्चों की आंखों की जांच की गई। दृष्टि दोष वाले बच्चों को नि:शुल्क चश्मे दिए गए, जबकि मोतियाबिंद से पीड़ित सैकड़ों बच्चों की सर्जरी की गई। इससे बच्चों की पढ़ाई और जीवन की गुणवत्ता बेहतर बनाने में मदद मिली। वहीं डॉ विभूति कश्यप को युवा महिला नेत्र चिकित्सकों के प्रशिक्षण और शिक्षण में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

✦डॉ भारती कश्यप को किस सम्मान से सम्मानित किया गया?−
उन्हें महिला स्वास्थ्य और नेत्र चिकित्सा के क्षेत्र में योगदान के लिए राष्ट्रीय स्तर पर स्पेशल लीडरशिप अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsडॉ भारती कश्यप को स्पेशल लीडरशिप अवॉर्ड, डॉ विभूति को बेस्ट टीचर सम्मान