खेल : साइकिलिंग महासंघ की सदस्य भैरवी जोशी सम्मानित
साइकिलिंग महासंघ की सदस्य भैरवी जोशी सम्मानित नई दिल्ली। भारतीय साइकिलिंग महासंघ (सीएफआई) की

साइकिलिंग महासंघ की सदस्य भैरवी जोशी सम्मानित नई दिल्ली। भारतीय साइकिलिंग महासंघ (सीएफआई) की विकास समिति की सदस्य डॉ. भैरवी जोशी को देश में इस खेल को बढ़ावा देने में योगदान के लिए संयुक्त राष्ट्र विश्व साइकिल दिवस के संस्थापक लेजेक सिबिलस्की के उत्कृष्टता प्रमाण पत्र से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें हाल में यहां विशेष ‘ब्रिक्स संडे ऑन साइकिल’ कार्यक्रम के दौरान खेल मंत्री मनसुख मंडाविया ने प्रदान किया। संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 2018 में सर्वसम्मति से 3 जून को विश्व साइकिल दिवस के रूप में मनाने का फैसला किया था। पेशे से दंत चिकित्सक जोशी ने गुजरात के वलसाड की ‘साइकिल मेयर’ बनने से पहले लगभग दो दशक दंत चिकित्सा के क्षेत्र में बिताए।
फिर उन्होंने शहर में साइकिल चलाने की संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए स्कूलों, कॉलेजों, स्थानीय संगठनों और सरकारी निकायों के साथ मिलकर काम किया।


