साइना नेहवाल करेंगी गीतकार को सम्मानित
हिन्दुस्तान, अलीगढ़
स्वतंत्रता दिवस पर, डॉ. अवनीश राही को उनके काव्य संग्रह 'मैं भूख हूं: एक-युग-काव्य-संहिता' के लिए 'वैश्विक साहित्य नवाचार सम्मान' से सम्मानित किया जाएगा। यह कृति गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में दर्ज है और इसका सम्मान समारोह 22 अगस्त को नई दिल्ली में होगा, जिसमें मुख्य अतिथि पद्म भूषण साइना नेहवाल होंगी।

अलीगढ़। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित राष्ट्रीय साहित्यिक समारोह में वरिष्ठ गीतकार, साहित्यकार एवं शिक्षाविद् डॉ. अवनीश राही को उनके गीत महाग्रंथ “मैं भूख हूं : एक-युग-काव्य-संहिता” (रोटी से राष्ट्र तक की वेदना) के साहित्यिक सृजन के लिए “वैश्विक साहित्य नवाचार सम्मान” से सम्मानित किया जाएगा। डॉ. राही की यह कृति गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में विश्व कीर्तिमान के रूप में दर्ज है। 22 अगस्त को नई दिल्ली में काइट्सक्राफ्ट प्रोडक्शंस एलएलपी के तत्वावधान में आयोजित “राष्ट्रीय साहित्यिक शब्दोत्सव” के विशेष समारोह में यह सम्मान प्रदान किया जाएगा। समारोह की मुख्य अतिथि पद्म भूषण साइना नेहवाल होंगी, जो डॉ. अवनीश राही को सम्मान-शील्ड, प्रमाण-पत्र एवं स्मृति-चिह्न प्रदान करेंगी।
ये भी पढ़ें:::::: फोटो कैप्शन :::::::


