फरेंदा विधानसभा में सुभासपा का दावा मजबूत : डॉ. अरविन्द
महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। सुहेलदेव भारतीस समाज पार्टी की आनंदनगर में हुई समीक्षा बैठक में बतौर
महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी की आनंदनगर में हुई समीक्षा बैठक में बतौर मुख्य अतिथि राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव डॉ. अरविंद राजभर ने कहा कि फरेन्दा विधानसभा में उनका संगठन काफी मजबूत है। पार्टी एनडीए से फरेंदा विधानसभा के टिकट के लिए मजबूत दावा कर रही है। उन्होंने कहा कि एनडीए गठबंधन से सहमति के बाद पार्टी के राष्ट्रीय सचिव-प्रभारी फरेंदा विधानसभा जितेंद्र सिंह को चुनाव लड़ाया जाएगा। डॉ. राजभर ने एनडीए सरकार के देश व प्रदेश में जनहित के योजनाओं को विस्तार पूर्वक समझाया। उन्होंने कहा कि पार्टी के बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं से लेकर सभी कार्यकर्ता जनहित के लिए समर्पित हैं।
कहा कि लड़कियों के शिक्षित होने, बेरोजगार नौजवानों एवं जाति मजहब से ऊपर उठकर गरीब व्यक्तियों के उत्थान के लिए सकाम किया जा रहा है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर के दिशा निर्देश में बूथ-बूथ तक संगठन मजबूत हो रहा है। समीक्षा बैठक में सभी 39 सेक्टर प्रभारी एवं 13 जोन के पदाधिकारी सहित तमाम नेता मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि 12 अक्टूबर तक सभी सेक्टर प्रभारी सहित बूथ पदाधिकारी जोन सेक्टर की बैठक करा लें। कहा कि वे 25 अक्टूबर के बाद फिर फरेन्दा विधानसभा में आएंगे। समीक्षा बैठक में राष्ट्रीय सचिव-प्रभारी फरेन्दा विधानसभा विधानसभा जितेंद्र सिंह ने सभी से पूरी मजबूती के साथ चुनावी तैयारियों में जुट जाने का आह्वान किया। बैठक में अजीत सिंह, राम प्रकाश सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

