पटना स्नातक सीट से डॉ. अनुज सिंह ने किया नामांकन

हिन्दुस्तान, बिहारशरीफ
Follow us on Google News
share

पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से डॉ. अनुज सिंह ने विधान परिषद सदस्य पद के लिए नामांकन दाखिल किया। उन्होंने पहले विभिन्न मंदिरों में पूजा की और समर्थकों के साथ कमिश्नर कार्यालय पहुंचे। विधायक अनंत सिंह और अन्य नेताओं ने उनकी उपस्थिति में आशीर्वाद दिया। उन्होंने चुनाव में स्नातकों की आवाज उठाने की बात की।

पटना स्नातक सीट से डॉ. अनुज सिंह ने किया नामांकन

पटना स्नातक सीट से डॉ. अनुज सिंह ने किया नामांकन अनंत सिंह समेत जनसुराज के कई नेता रहे मौजूद बिहारशरीफ, एक संवाददाता। पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से जनसुराज समर्थित उम्मीदवार डॉ. अनुज सिंह ने गुरुवार को विधान परिषद सदस्य पद के लिए नामांकन दाखिल किया। नवादा के न्यू एरिया स्थित स्थायी आवास से हजारों समर्थकों के साथ वे पटना पहुंचे। नामांकन से पहले उन्होंने राम जानकी मंदिर, दुर्गा मंदिर और शिव मंदिर में पूजा-अर्चना की।

समर्थकों का काफिला

पटना में समर्थकों का काफिला दरोगा रायपथ, डाक बंगला चौराहा और इनकम टैक्स गोलंबर होते हुए कमिश्नर कार्यालय पहुंचा। नामांकन के दौरान मोकामा विधायक अनंत सिंह मौजूद रहे और डॉ. अनुज सिंह को आशीर्वाद दिया। इसके बाद आयोजित आशीर्वाद सभा में पूर्व एमएलसी चंद्रमौली सिंह चंद्रवंशी, पूर्व विधायक किशोर कुमार मुन्ना, क्षेत्रीय प्रभारी डॉ. मधुकर सिंह, प्रवक्ता मसीहुद्दीन, नालंदा जिलाध्यक्ष उदय शंकर सिंह, नवादा जिलाध्यक्ष त्रिवेणी सिंह समेत कई नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए।

चुनाव में प्राथमिकताएँ

पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र की जनसुराज उम्मीदवार डॉ. दिव्या ज्योति भी मौजूद रहीं। डॉ. अनुज सिंह ने कहा कि चुनाव स्नातकों की आवाज को मजबूती से उठाने का अवसर है। रोजगार, शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं, पुस्तकालय और अन्य सुविधाओं से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता से उठाया जाएगा। उन्होंने जाति-धर्म और पार्टी से ऊपर उठकर मतदान की अपील की।

प्रश्न और उत्तर

✦डॉ. अनुज सिंह ने किस निर्वाचन क्षेत्र से नामांकन किया है?−
डॉ. अनुज सिंह ने पटना स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से नामांकन किया है।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें
Hindi News , इंडिया न्यूज़ , आज का मौसम , विधानसभा चुनाव और Navratri 2026 से जुड़ी ताज़ा खबरों व पल-पल के अपडेट के लिए लाइव हिन्दुस्तान के साथ जुड़े रहें। UP Chunav 2027 , UP Vidhan Sabha Seats और UP Vidhan Sabha Candidates से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण खबरें और जानकारी यहां पढ़ें। सभी बड़ी खबरें सबसे पहले पाने के लिए लाइव हिन्दुस्तान ऐप अभी डाउनलोड करें।
Hindi NewsIndia Newsपटना स्नातक सीट से डॉ. अनुज सिंह ने किया नामांकन